फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Congress workers celebrated Rajiv Gandhi's death anniversary

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

Sat, 22 May 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Congress workers celebrated Rajiv Gandhi's death anniversary
शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। जिले के एसटी तिराहे पर स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए याद किया।
विज्ञापन

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व शहर अध्यक्ष और सेवादल के प्रांतीय महासचिव वैभव गर्ग ने भी अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। राजीव गांधी को जहां देश कंप्यूटर क्रांति के जनक बताया।
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने राजीव गांधी के कार्यकाल की चर्चा की। कहा कि भारत में पंचायती राज की स्थापना की थी। पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने जरूरतमंदों की मदद स्वरूप, कोविड महामारी के चलते सैनिटाइजर, मास्क तथा खाद्यान्न किट का वितरण भी किया। मौके पर अंकुर जैन, प्रवीण पांचाल, मोनू पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिड़ौली तिराहा स्थित सैनिक पब्लिक स्कूल में कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा (सींगरा) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नागरिकों मास्क बांटकर पुण्यतिथि मनाई। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा ने प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर डॉ. नरेश कौशिक, अश्वनी कौशिक हथछोया, रुपक तोमर, ओमपाल अमीन मंगलोरा, सुमित, डॉ. बबलू शर्मा, शुभम शर्मा, अजीत शर्मा ऊदपुर, सीटू अत्री, बंटी शर्मा, सुरेश सैनी, नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed