फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Congress candidate Dharamsingh Chhokkar sought support from SP MP Iqra Hasan.

Shamli News: कांग्रेस प्रत्याशी धर्मसिंह छोक्कर ने सपा सांसद इकरा हसन से मांगा समर्थन

Wed, 02 Oct 2024 03:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 02 Oct 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Congress candidate Dharamsingh Chhokkar sought support from SP MP Iqra Hasan.
कैराना सपा सांसद इकरा हसन के आवास पर समर्थन मांगने पहुंचे हरियाणा के सिंभालका सीट से कांग्रेस प
कैराना (शामली)। हरियाणा की सिंभालका सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी धर्मसिंह छोक्कर मंगलवार को सपा सांसद इकरा हसन के आवास पर पहुंचे और विस चुनाव में समर्थन करने की मांग की।
विज्ञापन


पांच अक्तूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। हरियाणा की सिंभालका विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र मछरौली को कैराना लोकसभा से सपा सांसद इकरा हसन ने समर्थन किया था। जिस कारण चुनाव त्रिकोणीय बनने के साथ ही यह हॉट सीट बन गई थी। मंगलवार को इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी धर्मसिंह छोक्कर कैराना स्थित सांसद इकरा हसन के आवास पर पहुंचे। उन्होंने सांसद व उनके बडे भाई विधायक नाहिद हसन से मुलाकात की।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि र्मसिंह छोक्कर से उनके पुराने पारिवारिक रिश्ते भी हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के साथ पिछले चुनाव को लेकर आपस में कुछ गलतफहमियां हो गई थी। आज परिवार की तरह आपस में बैठकर बात की गई है। उन्होंने कहा कि इंडिया एलायंस, कांग्रेस व सपा पार्टी का लक्ष्य भाजपा को हराना है। इसी बात को लेकर आपस के मन मुटाव को भुलाकर ये संकल्प लिया गया है कि सिंभालका विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को हराना है और कांग्रेस प्रत्याशी जिताना है। धर्मसिंह छोक्कर ने कहा कि मैं आज राजनीतिक कारण से नहीं बल्कि पारिवारिक कारण से यहां आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed