फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Congress and other opposition parties are giving weight to the case of wrestlers

Shamli News: कांग्रेस और अन्य विरोधी दल पहलवानों के मामले को दे रहे तूल

Fri, 02 Jun 2023 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Congress and other opposition parties are giving weight to the case of wrestlers
शामली। गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि पहलवानों के मामले को कांग्रेस व अन्य विरोधी दल तूल दे रहे हैं। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। पुलिस मामले में सबूत एकत्र कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। वह नगर पालिका सभागार में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन




पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश ने पिछले नौ साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने जितनी तरक्की की है, आजादी के बाद से किसी सरकार में नहीं की थी। देश का स्वर्ण इतिहास भाजपा सरकार में लिखा गया है। दुनिया आज भारत को विश्वसनीय नई ताकत मान चुकी है। विकास की बात हो या गरीब-मजदूरों के उत्थान की बात हो देश के इतिहास में भाजपा सरकार का मुकाबला कोई सरकार नहीं कर पाई। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में माफिया और गुंडाराज समाप्त हुआ है। पहले की सरकारों में व्यापारियों को पलायन करना पड़ता था। आम आदमी भी सुरक्षित महसूस नहीं करता था। भाजपा के शासन में स्थिति बदली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचारी, डरपोक, देशविरोधी और धर्मविरोधी पार्टी है। भाजपा राष्ट्रभक्तों और देशभक्तों की पार्टी है। इससे पहले नितिन पटेल और सांसद प्रदीप चौधरी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस मौके पर एमएलसी वीरेंद्र सिंह, जिला प्रभारी अजय शर्मा, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल, हरवीर मलिक, पुनीत द्विवेदी, डॉ. अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed