फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Congratulations to the players who returned after winning the competition

प्रतियोगिता जीतकर लौटे खिलाड़ियों का अभिनंदन

Sun, 03 Nov 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Congratulations to the players who returned after winning the competition
शामली। उज्जैन में कुश्ती और मेरठ में आयोजित भारोत्तोलन प्रतियोगिता जीतकर लौट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता 18 से 22 अक्तूूबर तक उज्जैन (मध्यप्रदेश) में आयोजित की गई। जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली के भैय्या अजय शर्मा, अश्वनी, आयुष सोलंकी ने शानदार प्रदर्शन करके स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अक्षित, प्रियांशु चौहान, कमल, अविक मलिक ने रजत पदक प्राप्त किया। स्वर्ण पदक विजेता छात्र दिल्ली और महाराष्ट्र में खेलने जाएंगे। अखिल भारतीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता मेरठ में आयोजित की गई। जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र शिवम यादव, बादल, अंकुर, सिद्धार्थ चौहान ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। पटना, बिहार में खेलने जाएंगे। अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता एवं अखिल भारतीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लौटे विजयी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। अध्यक्षता संस्था के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने और संचालन ब्रिजेश सैनी ने किया। संस्था के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने खिलाड़ियों एवं उनके कोच नरेश तोमर व नितिन कुमार को शुभकामनाएं दी। मौके पर संस्था के उपप्रधानाचार्य मलूक चंद, नीटू कश्यप, सोमदत्त आर्य, पवन, प्रमोद, पुष्पेंद्र, अशोक, अंकुर, मधुबन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed