फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Conflict between two sides over ration shop allocation

राशन की दुकान आवंटन पर दो पक्षों में संघर्ष

Wed, 11 May 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Conflict between two sides over ration shop allocation
राशन की दुकान आवंटन पर दो पक्षों में संघर्ष
विज्ञापन

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा कुर्तान में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटन की बैठक से पूर्व दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

गांव खेड़ा कुर्तान में पिछले काफी समय से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन को लेकर विवाद चला आ रहा है। अपने हक में आवंटित कराने को लेकर दो पक्षों के बीच पूर्व में चले आ रहे विवाद के कारण आवंटित नहीं हो पाई थी। मंगलवार को बैठक कर दुकान आवंटन करानी थी। लेकिन सुबह के समय पूर्व प्रधान सालिम व मौजूदा प्रधान नौशाद पक्ष के बीच हंगामा हो गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर हमला बोल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस झगड़ा कर रहे लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जबकि मारपीट के दौरान घायल सारिक, इकराम, आरिफ और सालिम को घायलावस्था में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने घायलों की चिंताजनक हालत को देखते हुए शामली रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में सीओ कैराना बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed