{"_id":"6355878bab9cbe39d2437ecf","slug":"confectioner-s-daughter-selected-in-nda-shamli-news-mrt6108364143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठिन परिस्थितियों में नेहा ने एनडीए की परीक्षा की उत्तीर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठिन परिस्थितियों में नेहा ने एनडीए की परीक्षा की उत्तीर्ण
विज्ञापन
भनेड़ा जट्ट निवासी नेहा कश्यप।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलवाई की बेटी का एनडीए में चयन
शामली। अगर कुछ करने की लग्न हो तो मंजिल खुद करीब आने लगती है। गांव भनेड़ा जट्ट निवासी हलवाई की बेटी नेहा कश्यप का एनडीए में चयन हुआ है। उसे 23वीं रैंक मिली है।
गांव भनेड़ा जट्ट निवासी नेहा कश्यप के पिता बबलू कश्यप बागपत में हलवाई की छोटी सी दुकान चलाते हैं, जबकि माता विनीता गृहिणी है। नेहा कश्यप ने इंटरमीडिएट में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके बाद एनडीए के माध्यम से सेना में जाने की तैयारी शुरू कर दी थी। पहले प्रयास में वह विफल रही। 12वीं के बाद बीएससी में प्रवेश लिया, लेकिन मां की बीमारी के कारण बीच में अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी।
दूसरी बार उन्होंने एनडीए की परीक्षा दी, लेकिन इस बार भी मायूसी मिली। इसके बाद उन्होंने अपना पूरा फोकस एनडीए चयन पर कर दिया। कड़ी मेहनत करते हुए लगातार सात-आठ घंटे की पढ़ाई की और तीसरी बार सितंबर में एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने परिवार को बधाई दी। भारतीय कश्यप जन चेतना मंच के सदस्य नीटू कुमार कश्यप के साथ एकत्रित होकर समाज के लोगों ने नेहा कश्यप की दादी को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुशील तोमर रोहतास कश्यप, अरविंद कश्यप, नरेश कश्यप, गुलबहार अली, हारून अली, एहसान अली, ओमवीर कश्यप, अक्षय कश्यप, राजीव, शिवम कश्यप, कार्तिक कश्यप, रवि राज कश्यप, गुलाब कश्यप मौजूद रहे।