फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Condolences on the death of Minister Chetan Chauhan

मंत्री चेतन चौहान के निधन पर शोक जताया

Tue, 18 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Condolences on the death of Minister Chetan Chauhan
शामली। क्रीड़ा भारती की जिला कार्यकारिणी समिति की ऑनलाइन बैठक हुई। जिसमें कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रसन्न चौधरी ने कहा कि चेतन चौहान का असमय चले जाना क्रीड़ा भारती एवं खेल जगत के लिए बेहद दुखद है। चेतन चौहान महान क्रिकेटर होने के साथ ही साथ कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझने वाले राज नेता थे, कोई भी कार्यकर्ता उनसे मिलकर अपनी बात रख सकता था। जिला संयोजक मुकेश चौधरी ने कहा कि मंत्री चेतन चौहान का जाना खेल एवं खिलाड़ियों के लिए भारी क्षति है, जिस प्रकार वे हर वर्ग के खिलाड़ी से तन्मयता से मिलते थे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते थे, उनका कुशल व्यवहार हमेशा याद किया जाएगा। अंत में सभी पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की। बैठक में जिला मंत्री तपन मलिक, डॉ. अनुज पंवार, अनुज अग्रवाल, अमित गोयल, मोहन कुमार, अंकुश मलिक, रजत निर्वाल, सुवासिनी चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed