{"_id":"411a7699fb31a30f9d6575e2092014a3","slug":"complete-remand-mukeem-sabir-jailed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमांड पूरा, मुकीम-साबिर को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमांड पूरा, मुकीम-साबिर को जेल भेजा
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शातिर मुुकीम काला व साबिर का दो दिन का रिमांड रविवार सुबह नौ बजे पूरा हो गया। यहां से कोतवाली पुलिस ने दोनों बदमाशों को वापस मुजफ्फरनगर जेल में भेज दिया।
कोतवाली पुलिस ने शराब कंपनी के दफ्तर से कैश व गार्ड की हत्या कर बंदूक लूटने के मामले में मुकीम काला को दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान मुकीम ने लूटी गई बंदूक बरामद कराई, लेकिन कैश बरामद नहीं हो सका। इसके साथ ही साबिर को भी रिमांड पर लाया गया था।
साबिर ने चीनी व्यापारी के मुनीम से लूटी गई डेढ़ लाख की रकम में से पांच हजार की बरामदगी कराई है। रिमांड के दौरान पुलिस ने दोनों बदमाशों को आदर्श मंडी थाने में रखा। रविवार को सुबह नौ बजे दोनों बदमाशों की रिमांड अवधि पूरी हो गई। इसके बाद दोनों बदमाशों को मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने दोनों बदमाशों के गैंग से जुड़ी जानकारियां भी जुटाईं। इनमें से कुछ ऐसे नाम भी सामने आए हैं, जो एक दो घटनाओं में मुकीम के साथ रहे।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने अभी नाम का खुलासा नहीं किया है। विवेचना कर रहे क्राइम ब्रांच के प्रभारी अजय चौहान ने बताया कि सुबह नौ बजे दोनों बदमाशों को जेल में तामील करा दिया गया है।