फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Complaints are being heard: Dr. Himani

शिकायतों पर हो रही है सुनवाई : डाॅ. हिमानी

Thu, 12 Jun 2025 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Complaints are being heard: Dr. Himani
शामली कलक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई करती महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या डाॅक्टर हिमानी अग्रवाल ने कहा कि महिला थानों में दर्ज शिकायतों पर सुनवाई हो रही है। वहां पर काफी संख्या में पीडि़त महिलाओं की सुनवाई के बाद निस्तारण हो रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है।
बुधवार को महिला आयोग की सदस्या डाॅक्टर हिमानी अग्रवाल ने शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में 22 पीड़ित महिलाओं की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान बनत की आमिर बानो ने कहा कि उनकी पुत्रवधु काजल घर छोड़कर चली गई है। वह अपने मायके से सुसराल नहीं आना चाहती है। उन्होंने आदर्श मंडी थाना प्रभारी को पीड़िता को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। मालैंडी निवासी अंजली ने बताया कि उनके पति की हत्या हो गई है। सुसराल वाले फैसला करने के लिए दबाव बना रहे हैं। आयोग की सदस्या ने गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी को पीडित महिला की शिकायत में सुनवाई करते हुुए दर्ज एफआईआर में धारा बढ़ाने के निर्देश दिए। भनेड़ा जट निवासी शहनाज ने कहा कि उसके पति ने तलाक दे दिया है। सुसराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया है। शामली निवासी राधिका ने शिकायत में कहा कि उसका पति लापता है। सुसराल वालों ने मारपीट करके घर से निकाल दिया है।
विज्ञापन

मिल रोड निवासी प्रियंका ने आरोप लगाया कि सुसराल वालों ने दहेज के कारण घर से निकाल दिया है। आयोग की सदस्या ने पीडि़ता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस को निर्देश दिए। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हामिद हुसैन ने बताया कि आयोग की सदस्या ने एक विधवा महिला को आर्थिक सहायता के रूप में विधवा पेेंशनऔर बच्चों को स्पांसर याेजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। मौके सीओ प्रशिक्षु, महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी, गजाला त्यागी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में डाॅक्टर हिमानी ने जिला सयुंक्त अस्पताल का निरीक्षण किया। अल्ट्रासाउंड, एक्सरे रूम का भी जायजा लिया। जच्चा बच्चा वार्ड के निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रसव के दौरान धनराशि वसूलने की जानकारी मरीजों से ली। कहा कि कोई वसूली तो नहीं की जा रही। जिस पर किसी ने भी वसूली की बात से इनकार किया। मौके पर जिला अस्पताल के सीएमएस किशोर आहूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed