फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Complaint of illegal recovery to the Chief Minister

Shamli News: मुख्यमंत्री से की अवैध वसूली करने की शिकायत

Mon, 19 Jun 2023 08:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 08:02 PM IST
विज्ञापन
Complaint of illegal recovery to the Chief Minister
कैराना। नगर निवासी एक युवक ने खुरगान बाईपास हाईवे पर एक व्यक्ति द्वारा आवेरलोड वाहनों से अवैध वसूली करने की शिकायत करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बिसातियान निवासी लोकेश कुमार ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि एक युवक यातायात विभाग के अधिकारी का दलाल बनकर वसूली कर रहा है। आरोपी खुरगान बाईपास हाईवे पर खड़े होकर आने-जाने वाले ओवरलोड वाहनों से प्रति वाहन 5 से साढ़े 5 हजार तक वसूल करता है। आरोपी वाहन चालकों से एआरटीओ के नाम पर सेटिंग करके अवैध वसूली करने में लिप्त है। इसके अलावा एक 2 मिनट 12 सेकेंड की ऑडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें दो युवक आपस में ओवरलोड वाहनों को निकलवाने के लिए रुपये के लेनदेन की बात कर रहे हैं। मामले में एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि आरोप बेबुनियाद हैं। अगर कोई उनके नाम पर वसूली करता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed