फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Complaint filed against Shankaracharya Avimukteshwarananda and his disciple

Shamli News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्य के विरुद्ध परिवाद दायर

Tue, 17 Feb 2026 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 17 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed against Shankaracharya Avimukteshwarananda and his disciple
कांधला (शामली)। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरि के खिलाफ परिवाद दायर कराया है। परिवाद में मानहानि, धोखाधड़ी, साइबर अपराध और धमकी जैसे आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

आशुतोष ब्रह्मचारी का आरोप है कि शंकराचार्य व उनके शिष्य ने सोशल मीडिया पर उनकी मुकदमा प्रकरण सूची प्रसारित कर उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई और उनकी आपराधिक स्थिति को गलत तरीके से पेश किया गया।
विज्ञापन

आशुतोष ब्रह्मचारी ने इससे पूर्व स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉस्को एक्ट के तहत बच्चों के यौन शोषण के आरोप लगाए थे। वह मामला प्रयागराज की स्पेशल पॉस्को कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को साजिश करार दिया था। कैराना न्यायालय में दायर किए परिवाद में आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया है कि उनकी धार्मिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के उद्देश्य से एक मुकदमा प्रकरण सूची तैयार की और इसे सोशल मीडिया तथा डिजिटल माध्यमों से प्रसारित किया। इस सूची में उन्हें आदतन अपराधी बताते हुए विभिन्न आपराधिक धाराओं का उल्लेख किया गया, जबकि वास्तविक न्यायिक स्थिति को छिपाया है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए नौ मार्च की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed