शामली, झिंझाना। रविवार देर रात टोल प्लाजा पर हुए मारपीट के मामले में टोल मैनेजर अमित बालियान ने दो नामजद तथा दो अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मारपीट का मामला टोल पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गया जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
रविवार की रात पिकअप सवार लोगों ने यह कहते हुए टोल टैक्स देने से मना कर दिया कि वह क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। इसी बात को लेकर टोल पर मौजूद कर्मचारियों तथा छोटे पिकअप सवार लोगों में कहासुनी हो गई। मामले में बीच बचाव कराते हुए टोल मैनेजर अमित बालियान से मामला शांत कराकर लोगों को भेज दिया था। टोल मैनेजर ने बताया कि बाद में कुछ युवक अपने हाथों में तेजधार हथियार लेकर आए और आते उन्होंने हमला कर दिया जिसमें टोल मैनेजर के अलावा तीन अन्य टोल कर्मी सरवर, सुहेल, आयुष घायल हो गए थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।