फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Commotion at consumers' bank branch

उपभोक्ताओं का बैंक शाखा पर हंगामा

Thu, 17 Sep 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Commotion at consumers' bank branch
गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव कैल शिकारपुर पंजाब नैशनल बैक में पर्दशन करते ग्रामीण - फोटो : SHAMLI
उपभोक्ताओं का बैंक शाखा पर हंगामा
विज्ञापन

गढीपुख्ता। गांव कैल शिकारपुर के ग्रामीणों ने गढ़ीपुख्ता स्थित पंजाब नेशनल बैंक में कार्ड बनाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने व ग्राहकों से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। एलडीएम को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है।
बुधवार को कस्बा गढ़ीपुख्ता स्थित पीएनबी के बाहर कैल शिकारपुर के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीण सुरेश, अरविंद, देवव्रत व बिरेश ने बताया कि बैंक शाखा कर्मचारी ग्राहकों के साथ अभद्रता करते रहते हैं। समय से एंट्री नहीं होती, पैसे निकालते समय भी लोगों को परेशान किया जाता है। जो किसान अपना कृषि कार्ड बनवाते हैं उनसे सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। नहीं देने पर कृषि कार्ड नहीं बनाया जाता। सुरेश का आरोप है कि उसने अपना कार्ड बनवाने के लिए बैंक में आवेदन दिया था। आरोप है कि उससे दस हजार रुपये की मांग की गई। अरविंद, संतोषी व प्रवीण निवासी कैल शिकारपुर का क्रेडिट कार्ड पीएनबी गढ़ीपुख्ता में बना हुआ है। तीनों भाइयों पर पांच-पांच बीघा भूमि है। आरोप है कि फील्ड आफिसर ने संतोष व प्रवीण का कृषि कार्ड 2-2 लाख रुपये का बनाया है जबकि उसका कृषि कार्ड कम का बनाया है। उन्होंने अग्रणी जिला प्रबंधक से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अग्रणी जिला प्रबंधक शैलेश कुमार ने बताया कि फसलों का वित्तमान निर्धारित है। किसी किसान का निर्धारित वित्तमान से कम का कृषि कार्ड बनाया गया है तो वह शिकायत कर सकता है। उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। गढ़ीपुख्ता के संबंध में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है।

गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव कैल शिकारपुर में बैंक शाखा पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव कैल शिकारपुर में बैंक शाखा पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed