फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Common Service Center operator caught taking convenience fee

सुविधा शुल्क लेते पकड़ा गया कॉमन सर्विस सेंटर संचालक

Sat, 25 Sep 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Common Service Center operator caught taking convenience fee
सुविधा शुल्क लेते पकड़ा गया कॉमन सर्विस सेंटर संचालक
विज्ञापन

झिंझाना। कॉमन सर्विस सेंटर श्रमिक पंजीकरण कार्ड बनाने की एवज में वसूली की शिकायत पर पहुंचे सहायक श्रमायुक्त एसके अग्रहरि ने पुरमाफी गांव में सेंटर के संचालक को सुविधा शुल्क लेते हुए पकड़ लिया। आरोप है कि सेंटर संचालक निशुल्क बनाए जाने वाले श्रमिक कार्ड के 100 से 200 रुपये ले रहा था।

थाना क्षेत्र के गांव टोडा निवासी संदीप शर्मा के पास कॉमन सर्विस सेंटर का लाइसेंस है। आरोप है कि संदीप 100 से 200 रुपये प्रति कार्ड बनाने का सुविधा शुल्क ले रहा था। जबकि यह कार्ड निशुल्क बनाया जाता है। जिसकी शिकायत श्रम विभाग को की गई थी। इस शिकायत पर सहायक श्रम आयुक्त एसके अग्रहरि अपनी टीम के साथ गांव पुरमाफी पहुंचे। जहां संदीप द्वारा पैसे ले जाने की पुष्टि हो गई। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि संदीप के सेंटर के खिलाफ निलंबित किए जाने की संस्तुति कॉमन सर्विस सेंटर की हेड आंचल से की जा चुकी है। टीम में गुलजार अंसारी नरेश कुमार आदि मौजूद रहे। आरोप है कि संदीप ने टीम के साथ बदसलूकी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed