फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Commissioner will send letter for roadways workshop

रोडवेज कार्यशाला के लिए मंडलायुक्त भेजेंगे पत्र

Mon, 22 Feb 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Commissioner will send letter for roadways workshop
रोडवेज कार्यशाला के लिए मंडलायुक्त भेजेंगे पत्र
विज्ञापन

शामली। शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला का बजट जारी करने के लिए अब मंडलायुक्त एवी राजमौली शासन को पत्र लिखेंगे। डीएम जसजीत कौर ने जिला व्यापार बंधु की बैठक में बताया कि वह 15 दिन पूर्व शामली रोडवेज डिपो को बजट जारी करने को शासन को पत्र लिख चुकी है। वह दोबारा पत्र भेजेंगी।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में जिला व्यापार बंधु की बैठक हुई। बैठक में शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला का बजट जारी करने, शामली में अलग से रोडवेज बसें आवंटित करने, नाला पटरी पर अतिक्रमण, शामली में मुख्य डाकघर का दर्जा दिए जाने, नहर पटरी का चौड़ीकरण और मरम्मत करने संबंधी समस्याओं को उठाया गया। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर बजट जारी करने के लिए पत्र भेजा गया है। कार्यशाला निर्माण का बजट जारी करने के संबंध में मंडलायुक्त के माध्यम से शासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने प्रधान डाकघर की स्थापना के लिए 400 वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध कराने के लिए एसडीएम सदर संदीप सिंह और शामली नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को कहा है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित जैन ने पूर्वी यमुना नहर की पटरी का चौड़ीकरण करने, क्षति ग्रस्त पटरी की मरम्मत की मांग की। मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने पालिका ईओ सुरेंद्र सिंह को फटकार लगाते हुए कहा शहर में नाले की पटरी को जाम से मुक्त किया जाए। इस अवसर पर सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, एएसपी राजेश श्रीवास्तव, सीएमओ संजय अग्रवाल, जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर सत्यप्रकाश एवं सिद्धार्थ सौरव डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर, व्यापारी नेता अंकित गोयल, विनीत कर्णवाल, राकेश गुप्ता, प्रदीप विश्वकर्मा समेत व्यापारी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed