Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ankush murder case: Two accused injured in encounter with police

अंकुश हत्याकांड : दो आरोपी पुलिस से मुठभेड़ में घायल

Sun, 15 Nov 2026 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 15 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Ankush murder case: Two accused injured in encounter with police
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी आकाश। पुलिस - फोटो : टूंडला में छभ्पूजा पर भगवान सूर्यदेव व छठ माता आराधना करते श्रद्धालु संवाद
शामली। बनत गांव में हुए अंकुश हत्याकांड में वांछित चल रहे दो आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने साईं धाम मंदिर के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में मृतक के जीजा का भाई गांधीनगर निवासी आकाश और उसका साथी बनत के पटेलनगर निवासी रविकांत हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, दो खोखे और चार कारतूस बरामद किए हैं। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत के गांधीनगर में 11 नवंबर को भैयादूज पर मुजफ्फरनगर निवासी अंकुश अपनी बहन मनीषा से मिलने आया था। आरोप है कि इस दौरान मनीषा का देवर आकाश उसे अपने साथ ले गया। बाद में अंकुश घायल अवस्था में बहन की ससुराल के बाहर मिला था। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पारिवारिक विवाद की रंजिश में की थी हत्या
पुलिस ने मामले में पहले ही मृतक के जीजा अरुण और उसके पिता संजीव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एसपी के अनुसार पारिवारिक विवाद की रंजिश में अरुण और अन्य आरोपियों ने अंकुश की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
शनिवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आकाश और रविकांत को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने बताया कि पूछताछ में कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी आकाश। पुलिस

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी आकाश। पुलिस- फोटो : टूंडला में छभ्पूजा पर भगवान सूर्यदेव व छठ माता आराधना करते श्रद्धालु संवाद

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी आकाश। पुलिस

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी आकाश। पुलिस- फोटो : टूंडला में छभ्पूजा पर भगवान सूर्यदेव व छठ माता आराधना करते श्रद्धालु संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed