{"_id":"6af8add53448e872520ca425","slug":"the-vague-bill-kept-making-the-rounds-from-village-to-village-and-payments-continued-to-be-made-shamli-news-c-26-1-sal1002-178038-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गांव-गांव घूमता रहा धुंधला बिल और होता रहा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गांव-गांव घूमता रहा धुंधला बिल और होता रहा भुगतान
Sun, 15 Nov 2026 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
शामली। कहीं खड़ंजा, कहीं नाला और कहीं सीसी सड़क का निर्माण दर्शाते हुए इन सभी विकास कार्यों के भुगतान के लिए बिल एक ही इस्तेमाल किया गया। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल की पड़ताल में ऊन और थानाभवन ब्लॉक में एक ही धुंधले बिल को अलग-अलग कार्यों के नाम पर बार-बार अपलोड करने का मामला सामने आया है। अगस्त, सितंबर और जुलाई माह के रिकॉर्ड में भी इसी तरह के बिल दिखाई दिए हैं। मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी आलोक यादव ने जांच बैठा दी है। संवाद
एक ही बिल पर अलग-अलग गांवों में भुगतान
ऊन ब्लॉक के पिंडौरा जहांगीरपुर में सुखपाल के चक के पास तिराहे तक खड़ंजा निर्माण के नाम पर 7.69 लाख रुपये खर्च दर्शाए गए। इसके लिए पोर्टल पर धुंधला बिल अपलोड किया गया। ओदरी गांव में हारून के मकान से भूरा के मकान तक खड़ंजा निर्माण के नाम पर 1.81 लाख रुपये का भुगतान दर्शाया गया। यहां भी यहीं बिल अपलोड मिला। चौसाना में गुलाब सैनी की दुकान से सुरेश मिस्त्री तक आरसीसी नाला निर्माण के नाम पर 5.13 लाख रुपये खर्च दर्शाए गए। इस कार्य में भी उसी बिल का इस्तेमाल किया गया।
अगस्त और सितंबर में भी दोहराया बिल
पोर्टल पर एक सितंबर को पांचवें और 15वें वित्त आयोग से जुड़े कई भुगतान दर्ज हैं। इनमें भी एक जैसे धुंधले बिल अपलोड किए गए है। अगस्त में पिंडौरा जहांगीरपुर में मेन रोड पर सरदारे के प्लॉट से सेक्टर तक खड़ंजा निर्माण के नाम पर 3.32 लाख रुपये खर्च दर्शाए गए। 31 अगस्त को दर्ज अन्य भुगतानों में भी इसी तरह धुंधले बिल इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
थानाभवन में भी एक ही बिल से दो निर्माण कार्य
थानाभवन ब्लॉक में मीटिंग हॉल के अवशेष निर्माण कार्य के नाम पर 6.42 लाख रुपये का काम दर्शाया गया, जबकि पोर्टल पर 9.52 लाख रुपये का बिल अपलोड किया गया। यही बिल ख्यावड़ी गांव में प्रमोद के मकान से अमरनाथ के घर तक सीसी सड़क निर्माण के नाम पर भी अपलोड दिखाया गया। अलग-अलग निर्माण कार्यों के लिए एक ही बिल का इस्तेमाल किए जाने से भुगतान प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।
ब्लॉक स्तर से कराए गए हैं कार्य
पोर्टल पर दर्ज विवरण के अनुसार संबंधित कार्य ब्लॉक स्तर से कराए गए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अलग-अलग गांवों में अलग-अलग निर्माण कार्यों के लिए एक ही बिल कैसे स्वीकार किया गया और भुगतान से पहले बिलों का सत्यापन किस स्तर पर हुआ।
धुंधले और एक ही बिल को कई विकास कार्यों में इस्तेमाल किए जाने का मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - आलोक यादव, जिलाधिकारी शामली