फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Commission will be taken back to construct toilets

शौचालय निर्माण में लिया कमीशन कराएंगे वापस

Mon, 05 Apr 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Commission will be taken back to construct toilets
शौचालय निर्माण में लिया कमीशन कराएंगे वापस
विज्ञापन

शामली/गढ़ीपुख्ता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लेकर लुभाने के लिए दावेदारों ने वादों की झड़ी लगानी शुरू कर दी है। युवाओं के लिए स्टेडियम और जिम का वादा किया जा रहा है, तो कहीं गांवों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया जा रहा है। हथछौया गांव से एक महिला दावेदार तो गांव में बने शौचालयों में लाभार्थियों से लिए गए कमीशन को वापस कराने का वादा कर रही है।
ग्राम प्रधान प्रत्याशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए तरह-तरह की घोषणाएं कर रहे हैं। ग्राम प्रधान पद के दावेदार अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर तक के कार्यों को कराने का वादा कर रहे हैं। सड़क और नाली आदि का निर्माण तक तो ठीक है, लेकिन कुछ प्रत्याशी बहुत बड़े वादे कर रहे हैं। हथछौया से प्रधान पद की एक दावेदार ने वादों की झड़ी लगा दी है। उनका घोषणा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

दावेदार ने कैराना-गंगोह रोड पर एक सार्वजनिक बारातघर निर्माण कराने, 25 बीघा सीलिंग की भूमि में युवाओं के लिए फोर्स में भर्ती की तैयारी को स्टेडियम और जिम बनवाने के साथ ही कोचिंग सेंटर बनवाने का भी वादा कर रही हैं। इसके अलावा गांव से खेतों तक पक्की चकरोड का निर्माण निर्माण कराने का भी वादा किया है। उन्होंने अपने एजेंडे में शामिल किया है कि गांव में कोई अमीर हो या गरीब, जिससे भी शौचालय निर्माण में कमीशन लिया गया है, उससे शपथ पत्र लेकर लिए गए कमीशन को वापस कराया जाएगा। दावेदार गांव में जातीय समीकरणों को भी साध रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed