{"_id":"69b0697fb8768ae64207d5b5","slug":"commercial-cylinders-in-the-district-are-in-trouble-leaving-hotel-and-restaurant-operators-worried-shamli-news-c-26-1-sal1002-161110-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिले में व्यावसायिक सिलिंडरों पर संकट, होटल और रेस्टोरेंट संचालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिले में व्यावसायिक सिलिंडरों पर संकट, होटल और रेस्टोरेंट संचालक परेशान
Wed, 11 Mar 2026 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
शामली के मुजफ्फरनगर रोड पर होटल पर खाना बनाते कारीगर। संवाद
शामली। पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध का असर अब जिले में भी दिखाई देने लगा है। व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से होटल, रेस्टोरेंट संचालकों के सामने संकट खड़ा हो गया है। शादियों के समर में तीन दिन से कॉमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई प्रभावित होने से परेशानी बढ़ गई है।
पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि होटल और रेस्टोरेंट को व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति सीमित की जाए। हालांकि आवश्यक सेवाओं जैसे पुलिस, सेना, अस्पताल और रेलवे के लिए आपूर्ति जारी रहेगी। जिला आपूर्ति अधिकारी अंकुर यादव का कहना है कि विशेष परिस्थितियों में एजेंसी की ओर से डिमांड भेजे जाने पर ही सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।
सात मार्च को बढ़ाई गई थी कीमत
पेट्रोलियम कंपनियों ने सात मार्च को घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत में 60 रुपये और व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत में 115 रुपये की बढ़ोतरी की थी। इसके साथ ही बुकिंग में 25 दिन का नियम लागू कर दिया गया है। नए नियम के अनुसार अब एक बार घरेलू गैस सिलिंडर बुक कराने के बाद दूसरी रिफिल के लिए 25 दिन का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
कारोबारियों के सामने तीन विकल्प
कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने से होटल, रेस्टोरेंट और खानपान के ठेले-खोमचे चलाने वालों के सामने तीन विकल्प रह गए हैं। पहला, प्रतिष्ठान बंद कर दिए जाएं, जिससे रोजगार पर असर पड़ेगा। दूसरा, ब्लैक में महंगे दाम पर सिलिंडर खरीदकर काम चलाया जाए और खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ा दिए जाए। तीसरा, चोरी-छिपे घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल किया जाए, इससे घरेलू सिलिंडर का संकट बढ़ सकता है।
कैटरर्स, रेस्टोरेंट संचालकों की नींद उड़ी
शादियों के समर में कैटरिंग करने वालों की चिंता बढ़ गई है। कैटरर्स सुनील ने बताया कि 15 मार्च तक सहालग के कारण कई ऑर्डर हैं। यदि सिलिंडर नहीं मिले तो खाना बनाना मुश्किल हो जाएगा। उधर, ऊन कस्बे के हलवाई और रेस्टोरेंट संचालक गोविंद, निर्दोष, सावन और प्रदीप ने बताया कि कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। अगर यही हाल रहा तो फिर से कोयले की भट्टी पर मिठाई बनानी पड़ सकती है। कैराना केन स्वीट्स कॉर्नर के संचालक संजीव कुमार, अमित सिंघल ने बताया कि युद्ध के कारण कॉमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई बंद हो गई है। यदि हालात ऐसे ही रहे तो उन्हें दोबारा कोयले की भट्टी पर मिठाई बनानी पड़ेगी।
2200 रुपये में लेना पड़ा सिलिंडर
कैराना रोड निवासी चंद्र कुमार के बेटे की 11 मार्च को है। उन्होंने बताया कि उन्हें ब्लैक में 2200 रुपये में सिलिंडर लेना पड़ा, जबकि सामान्य कीमत करीब 1900 रुपये है।
जिलाधिकारी से मिलेंगे
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनश्याम दास गर्ग का कहना है कि व्यवसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति जल्द शुरू होनी चाहिए। इस मामले को लेकर जिलाधिकारी से मिला जाएगा।
ओटीपी भी नहीं आ रहे
झिंझाना। उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहे हैं, जिस कारण उन्हें घरेलू गैस नहीं मिल रही है। एचपी गैस एजेंसी के मालिक अजय बंसल ने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं के सामने मोबाइल पर ओटीपी न आने से समस्या हो रही है।
आंकड़ों में हालात
जिले में 350 से अधिक छोटे-बड़े होटल
दो हजार से ज्यादा रेस्टोरेंट, मिठाई और बेकरी की दुकानें
3000 से अधिक खानपान के ठेले-खोमचे
जिले में व्यावसायिक सिलिंडरों की तीन दिन से आपूर्ति प्रभावित है। इससे होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को परेशानी हो रही है।
— रत्न सिंह निर्वाल, अध्यक्ष, शामली एलपीजी एसोसिएशन
इमरजेंसी सेवाओं जैसे होटल, अस्पताल आदि को सिलिंडरों की आपूर्ति कराई जा रही है। प्रयास रहेगा कि लोगों को परेशानी न हो।
— प्रतीक सिंह, सेल्स अधिकारी, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन