फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Colleges started merit, admission will be upto 12

कॉलेजों ने मेरिट लगानी शुरू की, 12 तक होंगे दाखिले

Thu, 11 Jul 2019 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Colleges started merit, admission will be upto 12
शामली वीवी डिग्री कॉलेज में ओपन मैरिट लिस्ट देखते छात्र छात्राऐ - फोटो : SHAMLI
कॉलेजों ने मेरिट लगानी शुरू की, 12 तक होंगे दाखिले
विज्ञापन

शामली। विवि से संबद्ध कालेजों में स्नातक की प्रथम वर्ष के अलावा दूसरे और तीसरे साल के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए विवि से जारी ऑफर लेटर जमा करने के बाद कालेेजों ने अपने यहां विषयवार मेरिट लगानी शुरू कर दी है। शहर के वीवीपीजी कालेज में कई दाखिले भी हुए।
शहर के वीवीपीजी कालेज में मंगलवार से ही ऑफर लेटर जमा करने शुरू कर दिए गए थे, जिसके बाद बुधवार को कालेज में मेरिट लगा दी गई। कालेज से मिली जानकारी के अनुसार कालेज में प्रवेश के लिए कुल 182 छात्र-छात्राओं ने आफर लेटर जमा कराए थे। प्रवेश 12 जुलाई तक चलेंगे। उधर, शहर के आरकेपीजी कालेज में बुधवार को ऑफर लेटर लेने का काम शुरू हो गया। कालेज में सभी कक्षाओं में दूसरे और तीसरे वर्ष के छात्रों के प्रवेेश भी शुरू हो गए हैं। बुधवार को कालेज में आफर लेटर जमा कराने वालों की भीड़ लगी रही। यहां भी 12 जुलाई तक प्रवेश चलेंगे।
विज्ञापन

वीवीपीजी कालेज में बीए बीकॉम प्रथम वर्ष
कक्षा कुल सीट अब तक प्रवेश
बीए 571 326
बीकॉम 160 48
वीवीपीजी कालेज में लगी बीए की मेरिट
अनारक्षित 47.6
ओबीसी 37.6
एससी 33.4
बीकॉम की कोई मेरिट नहीं
वीवीपीजी कालेज में बीकॉम प्रथम वर्ष में कुुल 160 सीटें हैं, लेकिन अभी तक केेवल 48 ही प्रवेश हुए हैं। दरअसल इस कालेज में बीकॉम सेल्फ फाइनेंस कोटे से है। सरकारी कोटे से केवल कैराना के विजय सिंह पथिक कालेज में ही ये सुविधा है लिहाजा ऊंची मेरिट वालों ने पहले ही वहां प्रवेश ले लिए हैं। इसी वजह से यहां बीकॉम की अधिकतर सीटें खाली हैं। इस कारण यहां मेरिट नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed