{"_id":"675f1ed2d1bb53efe509ba7e","slug":"cold-wave-increased-cold-minimum-temperature-reached-four-degrees-shamli-news-c-26-1-sal1002-133456-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शीतलहर से बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान चार डिग्री पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शीतलहर से बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान चार डिग्री पर पहुंचा
Sun, 15 Dec 2024 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
थाना भवन । अम्बाला शामली हाईवे पर सर्विस रोड़ की मांग को लेकर रात्री में धरने के दौरान अलाव से
शामली। लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। जिले में रात को पाला और दिन में शीत लहर चलने से ठंड बढ़ती जा रही है। पिछले दो दिनों से न्यूनतम पारा चार डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।
दिसंबर माह में लगातार ठंड बढ़ रही है। प्रतिदिन सुबह के समय पाला पड़ रहा है। खेतों में किसान जाते हैं तो उन्हें फसलों पर पाला जमा मिलता है। सुबह और शाम शीतलहर के कारण लोगों की कंपकपी छूट रही है। सर्दी के कारण बड़ा बाजार, फव्वारा चौक के पास बाजारों में गर्म कपड़ों को खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि अभी दो दिन और पश्चिमी उप्र के शामली समेत कई जिलों में पाला पड़ने और शीतलहर चलने के आसार है।
विज्ञापन
ठंड में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे चिकित्सक
शामली। जिला अस्पताल की चिकित्सक डाॅ. सानिया मिर्जा का कहना है कि सर्दी के मौसम में बच्चों को देखभाल की अधिक जरूरत होती है। बच्चों को निमोनिया रोग होने की संभावना रहती है। बच्चों को ठंडे पानी का सेवन नहीं कराना चाहिए। साथ ही, जरा सी तकलीफ होने पर चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।