फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Coating work will be done on the road of ten km long Panipat-Khatima highway

Shamli News: दस किमी लंबे पानीपत-खटीमा हाईवे की सड़क पर होगा लेपन कार्य

Mon, 13 Mar 2023 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Coating work will be done on the road of ten km long Panipat-Khatima highway
- तीन दिन में शहर की सड़क के गड्ढे भरना होंगे शुरु, बाद में लेपन कार्य
विज्ञापन

विकास की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली। लंबी प्रतीक्षा के बाद शहर के बीच से गुजर रहे पानीपत-खटीमा हाईवे के दस किमी के हिस्से का लेपन कार्य होगा। जिससे लोगों को इस मार्ग पर गड्ढों से मुक्ति मिलेगी। मार्ग के निर्माण के पूर्व में उद्यमियों और व्यापारी संगठनों ने आंदोलन किया था।
पानीपत-खटीमा हाईवे के कंडेला बाईपास से बनत लोक निर्माण विभाग के कार्यालय तक दस किमी लंबाई तक सड़क का नवीनीकरण करने के लिए जिले के उद्यमियों ने दो सालों में तत्कालीन को कई बार ज्ञापन दिए। जिला उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया था। डीएम ने एनएचएआई को पत्र लिखकर सड़क का निर्माण कराने को कहा था। इस संबंध में एनएचएआई लखनऊ के क्षेत्रीय अधिकारी एमके जैन से भी बात की थी।
विज्ञापन

एनएचएआई की ओर से 4.58 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर प्रशासन को दे दी थी। जिसके बाद डीएम ने राॅयल पब्लिक स्कूल से बनत की सीमा तक लोक निर्माण विभाग को टेंडर प्रक्रिया शुरु करने के निर्देश दिए थे। लंबी प्रतीक्षा के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क का टेंडर छोड़कर ठेकेदार का चयन कर लिया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संतगुप्त ऋषि ने बताया कि अगले दो तीन दिन में ठेकेदार सड़क के गड्ढे भरने का कार्य शुरू करेगा। उसके बाद सड़क लेपन का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई से हुई हस्तांतरित हुई सड़क तो निर्माण का रास्ता हुआ साफ
पानीपत-खटीमा हाईवे की दस किमी सड़क के निर्माण का रास्ता सड़क हस्तांतरित होने के बाद साफ हुआ है। पहले यह सड़क लोक निर्माण विभाग के पास थी। बाद में हाईवे घोषित होने के बाद यह सड़क वर्ष 2017 में एनएचएआई को हस्तांतरित कर दी गई थी। जिसकी वजह से सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा था। बस गड्ढे भरने की खानापूर्ति की जाती थी। वर्तमान में सड़क काफी खराब हालत में है। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। काफी प्रयासों के बाद एनएचएआई की ओर से पानीपत-खटीमा हाईवे लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित हो गई। जिसके बाद दस किमी सड़क का निर्माण होने का रास्ता साफ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed