{"_id":"62c9c45b9c01093a6329d3f9","slug":"coal-tar-started-on-simbhalka-flyover-shamli-news-mrt596358456","type":"story","status":"publish","title_hn":"-सिंभालका फ्लाई ओवर का तारकोल डालकर काला करने का कार्य शुरु हुआ-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-सिंभालका फ्लाई ओवर का तारकोल डालकर काला करने का कार्य शुरु हुआ-
विज्ञापन
शामली के गांव सिम्भालका में मेरठ-करनाल हाईवे पर बाईपास के पुल पर काला करने का कार्य शुरू
- फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सिंभालका गांव के समीप मेरठ-करनाल हाईवे पर शामली बाईपास की जद में फ्लाईओवर को निर्माण एजेंसी ने तारकोल व बजरी डालकर काला करना शुरू कर दिया है। यदि मौसम ठीक रहा तो जल्द ही फ्लाईओवर एवं दोनों तरफ की सर्विस लेन को पूरा कर लिया जाएगा। उधर, सेेहटा-बलवा फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने के शामली बाईपास को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे का दस किमी लंबाई का शामली बाईपास का बलवा गांव से लेकर सहारनपुर रोड तक सड़क चौड़ीकरण हो चुका है। बलवा रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे का फ्लाईओवर, मेरठ-करनाल हाईवे पर सिंभालका गांव और शामली-भौराकलां सिसौली मार्ग पर सेहटा में फ्लाईओवर प्रस्तावित है। शामली बाईपास की जद में मेरठ-करनाल हाईवे पर सिंभालका गांव के समीप फ्लाईओवर एवं एप्रोच रोड पर निर्माण एजेंसी द्वारा तारकोल डालकर काला करना शुरू कर दिया है। फिलहाल बलवा की दिशा से लेकर सेहटा गांव की ओर एप्रोच रोड पर पचास फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। फ्लाईओवर के मध्य के एप्रोच रोड को एक सप्ताह में पूरा कर दिया जाएगा। एप्रोच रोड का काला करने के बाद फ्लाईओवर की दोनों ओर की सर्विस लेन को बनाया जाएगा। निर्माण एजेेंसी के प्रबंधक जितेंद्र बालियान ने बताया कि सेहटा का फ्लाईओवर अगस्त और बलवा का रेलवे फ्लाईओवर 31 दिसंबर तक पूरा होगा। नए साल में शामली बाईपास को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
जाम से मिलेेगी मुक्ति
दिसंबर 2022 तक मेरठ-करनाल, दिल्ली-शामली, सहारनपुर-पानीपत-खटीमा के सारे बाईपास पूूरा होने के बाद शामली को जाम से मुक्ति मिलेगी। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड जाने के लिए शामली बाईपास से सभी वाहन सीधे गुजर जाएंगे।

शामली के गांव सिम्भालका में मेरठ-करनाल हाईवे पर बाईपास का पुल- फोटो : SHAMLI

शामली के गांव सिम्भालका में मेरठ-करनाल हाईवे पर बाईपास के पुल का निरीक्षण करते अधिकारी- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन