फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Coaching centers will remain closed for two days, STF will keep an eye

Shamli News: दो दिन बंद रहेंगे कोचिंग सेंटर, एसटीएफ रखेगी नजर

Tue, 17 Dec 2024 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Coaching centers will remain closed for two days, STF will keep an eye
शामली। जिले में 22 दिसंबर को होने वाली यूपी लोक सेवा आयोग की होने वाली पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिले में 12 केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। 5217 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 21 और 22 दिसंबर को कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे। परीक्षा के दिन जिले में फोटो स्टेट की दुकानें व कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे। केंद्रों पर पुलिस बल, एलआईयू व एसटीएफ भी सक्रिय रहेंगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। केंद्रों पर परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक होगी और उसके बाद उन्हें केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापकों को भी निर्देश जारी कर दिए हैं। डीआईओएस ने बताया कि लोक सेवा आयोग ने परीक्षा कराने के लिए पूरी गाइड लाइन जारी कर दी है। केंद्रों पर पुलिस बल, एलआईयू व एसटीएफ भी सक्रिय रहेंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग की गाइड लाइन भेज दी गई हैं।
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर 21 और 22 दिसंबर को बंद रहेंगे, निरीक्षण के दौरान यदि कोई कोचिंग सेंटर और फोटो स्टेट की दुकान खुली मिलती है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। परीक्षा पूरी तरह से आयोग की गाइड लाइन के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed