फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Coaching centers need to provide not only better education but also a safe environment.

Shamli News: कोचिंग सेंटरों में बेहतर शिक्षा ही नहीं, सुरक्षित वातावरण भी जरूरी

Tue, 07 Jul 2026 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 07 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Coaching centers need to provide not only better education but also a safe environment.
गांव ​सिंभालका ​स्थित नगर पंचायत भवन में संवाद कार्यक्रम में विचार रखती वक्ता। संवाद
शामली। ग्राम पंचायत कार्यालय सिंभालका में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में कोचिंग संस्थाएं हमारे बच्चों के लिए कितनी सुरक्षित हैं विषय पर महिला अभिभावकों और शिक्षिकाओं ने चर्चा करते हुए अपने विचार रखे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि हाल के वर्षों में कोचिंग संस्थानों में हुई घटनाओं ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि कई कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी समेत आवश्यक सुरक्षा मानकों का समुचित पालन नहीं किया जाता, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ी है। शिक्षिका रेशमा ने कहा कि बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित वातावरण भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सीमा और कुसुमलता ने कहा कि किसी भी कोचिंग संस्थान में प्रवेश दिलाने से पहले अभिभावकों को भवन की स्थिति, आपातकालीन निकास, अग्निशमन उपकरण, सुरक्षा व्यवस्था और आसपास के माहौल का स्वयं निरीक्षण करना चाहिए। उनके अनुसार बच्चों की सुरक्षा शिक्षा से पहले प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशा, शिल्पा और मीनाक्षी ने कहा कि विद्यालय बच्चों को शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और सामाजिक वातावरण भी प्रदान करते हैं, जबकि अधिकांश कोचिंग संस्थान केवल परीक्षा केंद्रित शिक्षा तक सीमित रहते हैं। इसलिए बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालयों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में हिमानी, प्रीति, अनीता, संगीता, शशि, संतोष और कविता सहित अन्य महिलाओं ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed