फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CM Yogi is not weak then why electricity is expensive

सीएम योगी कमजोर नहीं, फिर बिजली महंगी क्यों

Sun, 12 Dec 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi is not weak then why electricity is expensive
शामली : कैराना में आयोजित किसान महापंचायत में पहुंची भीड़। - फोटो : SHAMLI
शामली। किसानों को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि कैराना यूपी और हरियाणा के बॉर्डर पर है। कैराना में बिजली के खंभे से 175 रुपये हॉर्स पावर की दर से बिजली आती है। पानीपत में 35 रुपये हॉर्स पावर की दर से आती है। जबकि दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है। किसानों से सवाल पूछा कि क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से कमजोर हैं। हरियाणा में गन्ने का भाव भी ज्यादा है। लखनऊ जाकर योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछेंगे। इन दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच प्रतिद्वंद्विता कराएंगे। किसान आंदोलन के दौरान जो मुकदमे दर्ज हुए, इस पर दोनों सरकारों से सवाल पूछा जाएगा। 10 साल पुराने ट्रैक्टर, पंपिंग सेट और जनरेटर बदलने पर सवाल पूछा जाएगा। एनजीटी की आड़ में यह सरकार किसानों पर जुल्म कर रही है।
विज्ञापन

एमएसपी का गणित भी समझाया
महापंचायत में राकेश टिकैत ने कहा कि गलत संदेश फैलाया जा रहा है कि सरकार को एमएसपी का दाम देना पड़ता है। करीब 12 लाख करोड़ की 23 फसलों का किसान उत्पादन करता है। जिसमें से चार लाख करोड़ की फसल किसानों के घर में इस्तेमाल होती है। चार लाख करोड़ की फसल सरकार खरीदती है। इसमें ढाई लाख करोड़ किसान को मिलता है और डेढ़ लाख करोड़ व्यापारियों की जेब में जाता है। बाकी जो चार लाख करोड़ की फसल बाजार खरीदता है, उसमें भी व्यापारियों की जेब में डेढ़ लाख करोड़ जाता है। यदि एमएसपी गारंटी कानून बन जाए तो व्यापारियों की जेब में जाने वाला पैसा किसान के पास जाएगा। इससे बाजार में खरीदारी होगी और सरकार को टैक्स मिलेगा।
विज्ञापन

हाईवे के मुआवजे पर भी होगी बात
राकेश टिकैत ने हाईवे के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे का मुद्दा भी मंच से उछाला। कहा कि किसानों से कौड़ियों के दाम पर जमीन छीनी नहीं जा सकती। किसानों के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस बारे में सरकार से बात की जाएगी। अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यें लोग रहे महापंचायत में मौजूद
कैराना। महापंचायत की अध्यक्षता युसुफ खुरगान और संचालन मेनपाल चौहान ने किया। भाकियू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक, गठवाला खाप थांबेदार बाबा श्याम सिंह, बाबा विरेंद्र लाटियान, बाबा संजय कालखंडे, बुडियान खाप के बाबा सचिन जावला, बाबा धर्मवीर सिंह, पंवार खाप सहारनपुर से बाबू श्याम सिंह, बत्तीसा खाप के बाबा सूरजमल के पुत्र शोकेंद्र, वीरपाल चौहान, भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, रविंद्र राणा, संजीव राठी, सुनील बालियान, विक्रांत जावला, अनिल मलिक, राजन जावला, नवीन राठी, रामपाल सिंह, ठा. वीर सिंह, वीर सिंह मलिक, वाजिद हसन आदि मौजूद रहे।

राकेश टिकैत का किया स्वागत
कांधला। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर किसानों ने राकेश टिकैत का फूल मालाओं से स्वागत किया। रालोद नेता डॉ. विक्रांत जावला ने शामली के सभी किसानों की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। राकेश टिकैत ने कहा 13 महीने से बॉर्डर पर बैठे किसानों की यह जीत है। अब सभी किसान अपने घर लौट रहे हैं । जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार, रालोद के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विनोद कुमार, बिजेंद्र प्रधान, जगपाल बाबा, रालोद कांधला के नगर अध्यक्ष इरफान तुर्की, नगर उपाध्यक्ष राशीद, उदय पाल, मीनू मास्टर ,पान वीर फौजी ,जय वीर डायरेक्टर, बबलू भभीसा ,बृजपाल मंडी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed