फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CM Yogi Adityanath will arrive in Shamli to pay tribute to Minister Suresh Rana father

कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता को श्रद्धांजलि देने शामली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, छावनी बना क्षेत्र

Sun, 17 Jan 2021 01:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Jan 2021 01:54 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will arrive in Shamli to pay tribute to Minister Suresh Rana father
cm yogi aadityanath - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए शामली पहुंचे। सीएम योगी के आगमन को लेकर जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। वहीं थानाभवन क्षेत्र को छावनी में तब्दील किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को थानाभवन पहुंचे। उन्होंने मंत्री सुरेश राणा के आवास पर उनके पिता ठाकुर रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


उधर योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों को लेकर कल से ही अधिकारी दौड़ते रहे। रातों रात दिल्ली सहारनपुर हाईवे के गड्ढों को दुरुस्त किया गया। कस्बे में चरथावल बस स्टैंड से लेकर शुगर मिल तक करीब 200 पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। मुजफ्फरनगर और सहारनपुर की पुलिस भी कस्बे में तैनात है। 
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, पश्चिमी उत्तरप्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, बागपत सांसद सत्यपाल सिंह, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, राज्यमंत्री विजय कश्यप, पूर्व एमएलसी वीरेंद्र सिंह, विधायक प्रमोद ऊंटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: शामली में युवक की हत्या कर शव घर के बाहर फेंका, परिजनों में मचा कोहराम


मंत्री सुरेश राणा के आवास और हाईवे के बीच तमाम गलियों को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है। हर बैरिकेड पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। जिला अधिकारी जसजीत कौर के साथ सभी एसडीएम, अधिशासी अभियंता कस्बे में तैनात। मंत्री के घर के आसपास के बाजार बंद करा दिए गए हैं। गलियों में पुलिस सुरक्षा के बीच सन्नाटा पसरा हुआ है।

शनिवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के आवास पर लोगों ने पहुंचकर उनके पिता ठाकुर रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि दी। भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल, अवधूत आश्रम हरिद्वार से आचार्य रूपेंद्र प्रकाश, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति, पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी, पूर्व मंत्री साहब सिंह, पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, सांसद प्रदीप चौधरी, विद्यासागर सोनकर एमएलसी, अशोक राणा विधायक, विनीत शारदा प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, अनिल चौहान, राजीव गुंबर पूर्व विधायक, अभय कुमार भाजपा मेरठ, रमेश गौड़ कश्यप क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, सुभाष वाल्मीकि बिजनौर जिलाध्यक्ष, महेंद्र धनौरिया बिजनौर आदि ने पहुंचकर ठाकुर रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed