{"_id":"5a4b1cafa7f6489e101d18184740afab","slug":"clp-came-down-in-favor-of-bsp-candidate-supported-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में उतरे कांग्रेस विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में उतरे कांग्रेस विधायक
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Thu, 17 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रस्सा कसी तेज हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा से शैफाली चौहान और बसपा से संतोष देवी के बीच आमने सामने का मुकाबला होगा। बसपा प्रत्याशी के समर्थन में कांग्रेस विधायक पंकज मलिक भी अब खुलकर आ गए हैं।
पूर्व मंत्री और एमएलसी वीरेंद्र सिंह के पुत्र मनीष चौहान निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। इस बार सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मनीष चौहान की पत्नी शैफाली चौहान को प्रत्याशी घोषित किया। अब उनके सामने बसपा समर्थित प्रसन्न चौधरी की पत्नी संतोष देवी चुनाव मैदान में होगी।
शैफाली चौहान के प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। दोनों उम्मीदवारों ने अपनी गोटी बैठानी शुरू कर दी। इस राजनीतिक लड़ाई में कांग्रेस विधायक पंकज मलिक भी कूद पड़े हैं। उन्होंने प्रसन्न चौधरी को चुनाव में समर्थन देने का दावा किया है। पंकज मलिक ने बताया जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में वह बसपा समर्थित प्रत्याशी को समर्थन देंगे।