फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cloudy all day, cold wave in the evening, drizzle

दिनभर बादल, शाम को शीत लहर, बूंदाबांदी

Wed, 29 Dec 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cloudy all day, cold wave in the evening, drizzle
शामली आसमान में छाए बादल। - फोटो : SHAMLI
दिनभर बादल, शाम को शीत लहर, बूंदाबांदी
विज्ञापन

शामली। मौसम का मिजाज मंगलवार को एक बार फिर बदल गया। पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे। शाम को तेज हवाओं ने शीत लहर का अहसास कराया। हल्की बूंदाबांदी से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। दिन का पारा 19 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले 24 घंटे में दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा। रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

मौसम का पल-पल मिजाज बदल रहा है। मंगलवार को सुबह से ही आकाश में बादल छाए गए। जिससे मौसम में ठिठुरन रही। शाम के समय हवा की रफ्तार बढ़ने के साथ हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। हवा की रफ्तार बढ़ने से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि उत्तर पाकिस्तान व जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण कश्मीर, लद्दाख गिलगित, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व वर्षा के कारण मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश व देश के उत्तर पश्चिम भाग में ठंढ का प्रकोप जारी है। अगले 48 घंटे तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, बरेली, बदायूं, बुलंदशहर, फर्रुखाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, पीलीभीत, रामपुर, संभल, शाहजहांपुर, जिलों में बूंदाबांदी के साथ ओला पड़ने का अनुमान है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली, मुरादाबाद आदि जिलों में अगले पांच दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। सभी जिलों में रात्रि के तापमान में गिरावट होने व सुबह कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed