फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Clouds covered the whole day, mercury dropped, cold wave lasted

दिन भर छाए बादल, लुढ़का पारा, चली शीतलहर

Fri, 17 Dec 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Clouds covered the whole day, mercury dropped, cold wave lasted
शामली कोहरे में गुजरते वाहन - फोटो : SHAMLI
दिन भर छाए बादल, लुढ़का पारा, चली शीतलहर
विज्ञापन

शामली। रात में लगातार पाला पड़ने से अगले चार दिन तक शीत लहर चलेगी। अगले 48 घंटे में रात का पारा चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने की संभावना है।
बृहस्पतिवार को सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरा खत्म होने के बाद थोड़ी देर के लिए हल्की धूप निकली। दोपहर में बादल छा गए। जिससे मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियम और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 11 किमी हवा चलने से लोग कंपकंपा उठे। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में शुक्रवार को दिन का तापमान दो डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस लुढ़कने की संभावना है। शुक्रवार को दिन में धूप निकलने से मौसम शुष्क रहेगा।
-20 दिसंबर तक चलेगी शीत लहर, आलू की फसल को नुकसान की आशंका
सरदार लल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि रात में पाला पड़ने से मौसम ठंडा रहेगा। 20 दिसंबर तक शीत लहर चलने से दिन और रात का पारा और लुढ़केगा। रात का पारा चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इससे आलू की फसल को नुकसान होने की संभावना है। पाले से आलू को बचाने के लिए किसानों को सिंचाई करते रहना चाहिए।
विज्ञापन

- सर्दी और कोहरे से कम निकल रही सवारियां, आय होने लगी प्रभावित
कड़ाकेदार सर्दी और कोहरे का असर सवारियों पर पड़ने लगा है। बृहस्पतिवार को आकाश में बादल और सुबह कोहरा रहने से दस प्रतिशत सवारियां कम निकलती हैं। यूपी रोडवेज के शामली बस स्टेशन के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि सर्दी-कोहरा और बादल छाए रहने से करीब दस प्रतिशत सवारियां कम निकल रहीं हैं। कम सवारियां निकलने से आय पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed