फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Clothes of idol burnt in temple, anger among devotees

Shamli News: मंदिर में मूर्ति के वस्त्र जले, श्रद्धालुओं में रोष

Mon, 26 Jan 2026 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 26 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Clothes of idol burnt in temple, anger among devotees
जलालाबाद के दिल्ली सहारनपुर हाईवे प्राचीन शिव हनुमान मन्दिर में भूरा देव के अंग वस्त्र जलने पर - फोटो : udhampur news
जलालाबाद। प्राचीन शिव हनुमान मंदिर (बाहरला मंदिर) में स्थापित भैरव देव की मूर्ति के वस्त्र में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस पर श्रद्धालुओंं ने हंगामा करते हुए अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मूर्ति आग लगने से वह पूरी तरह काली हो गई। शाम के समय जब पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो मूर्ति जली अवस्था में देखकर आक्रोशित हो गए। मंदिर समिति के लोग भी मौके पर पहुंचे। प्रबंधक दीपक पाल द्वारा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाबुझाकर शांत करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर में शासन की वंदन योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य किया जा रहा है, लेकिन यहां सुरक्षा के समुचित उपाय नहीं है। कई वर्ष पूर्व इसी मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति खंडित कर दी गई थी। इस दौरान समिति के प्रधान सुन्दरपाल, बाबूराम, दीपक पाल, जोगिन्द्र पाल, विकास पाल, रविंद्र कश्यप, बिजेन्द्र पाल, लालू भटनागर, मोनू पाल, सुभाष पाल, तीरथ पाल, धर्मपाल पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed