{"_id":"636019fc884ff6593c200584","slug":"clinic-raided-one-room-sealed-shamli-news-mrt6116554125","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीनिक पर छापामारी, एक कमरा किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लीनिक पर छापामारी, एक कमरा किया सील
विज्ञापन
क्लीनिक पर छापा, एक कमरा किया सील
शामली, थानाभवन। यूनानी अधिकारी ने कस्बे में एक क्लीनिक पर छापा मार कर मानक विरुद्ध फर्जी तरीके से चलाए जा रहे क्लीनिक का एक कमरा सील कर दिया। जबकि क्लीनिक संचालक को नोटिस जारी कर कागज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
नगर में राव हेल्थ केयर पर क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डॉ. इसम पाल सिंह व उनकी टीम ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। छापे के दौरान टीम ने जब क्लीनिक के संबंध में रजिस्ट्रेशन आदि के कागज मांगे। अधिकारी ने बताया कि क्लीनिक संचालक रजिस्ट्रेशन व क्लीनिक पर तैनात चिकित्सकों के कोई भी प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाया। वहीं क्लीनिक का यूनानी कार्यालय में भी रजिस्ट्रेशन नहीं होना पाया गया। जबकि नियम विरुद्ध क्लीनिक पर काफी संख्या में नवजात बच्चों को भी भर्ती किया गया था। जिनका इलाज चल रहा था। टीम ने तुरंत क्लीनिक को खाली कराकर उपचार करा रहे लोगों को दूसरे क्लीनिक में शिफ्ट करा दिया।
क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी ने बताया कि टीम इसके बाद कस्बे में सीओ दफ्तर के सामने गली में एक प्राइवेट क्लीनिक पर पहुंची, जहां टीम ने जांच करते हुए रजिस्ट्रेशन आदि के प्रमाण पत्र मांगे और क्लीनिक में कई खामियां देखकर नोटिस जारी करते हुए क्लीनिक संचालक को वैद्य प्रमाण पत्र दिखाने के निर्देश दिए।