{"_id":"5f36d9ce8ebc3e4add1ab367","slug":"cleanliness-of-the-statues-of-great-men-shamli-news-mrt49630019","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस: पूर्व संध्या पर जगमगाए सरकारी भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस: पूर्व संध्या पर जगमगाए सरकारी भवन
विज्ञापन
शामली में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या में सजा नगर पालिका कार्यालय।
- फोटो : SHAMLI
महापुरुषों की प्रतिमाओं की हुई साफ-सफाई
शामली। देश की आजादी का पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा। बीते वर्षों की तरह इस बार शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राएं नहीं आएंगे लेकिन सरकारी कार्यालयों एवं विभिन्न संस्थाओं में झंडारोहण किया जाएगा। 74वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी कार्यालयों को सजा दिया गया। शहर में महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कराकर सजाया गया। फूलों की मालाएं पहनाई गईं तथा झालरों से सजावट की गई। सुभाष चौक और एसटी तिराहे पर एकता पार्क में लगी प्रतिमाओं को सजाया गया।
शुक्रवार शाम को कलक्ट्रेट, विकास भवन, नगर पालिका, व्यापार कर कार्यालय, विद्युत विभाग, ब्लॉक कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय आदि को झालरों से सजाया गया। शिक्षण संस्थाओं पर भी रोशनी की गई। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते स्वतंत्रता दिवस पर छात्र-छात्राओं को विद्यालय नहीं बुलाया जाएगा। केवल स्कूल-कॉलेज स्टॉफ ही झंडारोहण करेगा।
सुबह नौ बजे होगा सरकारी कार्यालयों पर झंडा रोहण
शामली। डीएम जसजीत कौर ने अधिकारियों की बैठक लेकर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को मनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सवेरे नौ बजे सरकारी तथा गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। दस बजे महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण शहरी क्षेत्रों में ईओ तथा ग्रामीण क्षेत्रों में डीपीआरओ के माध्यम से ग्राम पंचायत के प्रधान करेंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग करना, फेस मास्क, सैनिटाइज कर प्रयोग करना अनिवार्य होगा। डीएम ने कहा कि इस मौके पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, पंथ-निरपेक्षता एवं सांप्रदायिक सौहार्द्र की भावना को बलवती बनाने पर जोर दिया जाए। लोगों को परंपरागत एकता प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया जाए। इस वर्ष मानव श्रृंखला न बनाई जाए। विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से संक्षेप में स्वतंत्रता-संग्राम का इतिहास बताया जाए तथा शहीदों के जीवन के प्रेरक-प्रसंग दोहराए जाएं। प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर भारत बनाने के संदेश का जनमानस में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। कोई भी कार्यालय अध्यक्ष स्वतंत्रता दिवस पर अवकाश पर नहीं रहेगा।

शामली में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या में सजा नगर पालिका कार्यालय।- फोटो : SHAMLI

शामली में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सजा कलक्ट्रेट भवन।- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन