शामली। एक दिसंबर से चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत 85यूपी बटालियन एनसीसी शामली के कैडेट्स ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। इसके अलावा वीवी इंटर कालेज में स्वच्छता अभियान चलाया।
सोमवार को वीवी इंटर कालेज शामली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एसके आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार स्वच्छता के प्रति लगातार अभियान चला रही है। खुले में शौच करने के बहुत सी बीमारियां फैलती हैं। सभी को स्वच्छता के प्रति जागृत करने की जरूरत है। लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन की दिनचर्या में शामिल होनी चाहिए। स्वच्छ वातावरण में स्वस्थ तन और मन का वास होता है। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को खुले में शौच न जाने के लिए जागरूक किया। इसके बाद कालेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की और छात्रों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। मौके पर डॉ. विजय कुमार, डॉ. मनोज शर्मा, दीप कुमार पांडेय, मनोज कुमार, मुकेशचंद शर्मा, अर्जुन राम, महावीर सिंह, दिनेश तोमर, श्रवण कुमार आदि का सहयोग रहा।