फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cleaning work completed in canals, rajbahs

नहरों-रजबहों में सफाई का कार्य पूरा हुआ

Wed, 24 Nov 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cleaning work completed in canals, rajbahs
नहरों, रजबहों में सफाई का कार्य पूरा हुआ
विज्ञापन

शामली। नहरों, रजबहों की सफाई के बाद आखिर चालीस दिन की लंबी प्रतीक्षा के उपरांत पूर्वी यमुना नहर में बृहस्पतिवार दोपहर बाद पानी आ जाएगा। सर्दी में पूर्वी यमुना नहर में पानी की कमी नहीं रहेगी। सिंचाई विभाग के अफसरों के मुताबिक 500 क्यूसेक पानी रुड़की चैनल से बुधवार मध्यरात्रि को छोड़ दिया जाएगा।
सवा माह पूर्व हरिद्वार में गंगा में हर की पौड़ी में पानी बंद कर दिया गया था। इसके बाद गंगा का पानी पूर्वी यमुना नहर में बंद हो गया। यमुना नहर में पानी बंद होने के बाद पूर्वी यमुना नहर खंड में रजबहे और माइनरों में सफाई अभियान शुरू कर दिया गया था। नहर, रजबहों और माइनरों में सफाई अभियान ज्यादातर पूरा हो गया है। दीपावली के बाद हरिद्वार में गंगा से पानी छोड़ दिया गया है। चालीस दिन बाद गंगा का पानी यमुना नहर में छोड़ने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहरखंड के उप राजस्व अधिकारी अंबुज कुमार चौधरी ने बताया कि रुड़की चैनल को गंगा का 500 क्यूसेक पानी छोड़ने के लिए डिमांड भेज दी गई है। बुधवार की मध्य रात्रि से रुड़की चैनल से गंगा का पानी छोड़ दिया जाएगा। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद पूर्वी यमुना नहर में पानी आ जाएगा। खंड के अधिशासी अभियंता रविंद्र राणा ने बताया कि पूर्वी यमुना नहर खंड में नहरों, रजबहों, माइनरों में सफाई का ज्यादातर कार्य पूरा हो गया है। नहर में गंगा का 500 क्यूसेक पानी छोड़ने की डिमांड भेज दी गई है। यमुना नदी का पानी यमुना नहर में फिलहाल नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed