फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cleaning the drain in Pawati Kala

Shamli News: पावटी कला में नाले की सफाई कराकर की खानापूर्ति

Wed, 17 Jul 2024 04:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Cleaning the drain in Pawati Kala
कैराना। तीन दिन पहले ग्राम पंचायत पावटीकला में एक महिला की मौत होने के बाद उसकी अंतिम शवयात्रा कीचड़ व जलभराव के बीच से होकर गुजरी थी। अमर उजाला में उक्त समाचार प्रकाशित होने के बाद ग्राम पंचायत की ओर से मात्र नाले की सफाई कराई गई। इसके बाद सड़क पर भरा गंदा पानी तो निकल गया, लेकिन कीचड़ अभी भी सड़क पर ही फैला हुआ है।
विज्ञापन


विकासखंड कैराना की ग्राम पंचायत पावटीकला के तालाब की साफ-सफाई न होने के कारण तालाब ओवरफ्लो हो चुका है। वर्षों से तालाब की सफाई न होने के कारण गांव की निकासी का गंदा पानी श्मशान घाट पर जाने वाले रास्ते भर गया था। इसके अलावा उक्त रास्ते पर गंदगी के साथ ही कीचड़ उमड़ा हुआ है। तीन दिन पहले गांव निवासी महिला सावित्री की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद उसके परिजन व ग्रामीण उसका अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पर ले गए थे। महिला की शवयात्रा गंदे पानी व कीचड़ से होकर ही निकली। महिला की अंतिम शवयात्रा कीचड़ से होकर गुजरने की ग्रामीणों ने वीडियो वायरल कर साफ-सफाई की पोल खोली। इसके बाद अमर उजाला समाचार पत्र में उक्त खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई तो मामला उच्चधिकारियों के संज्ञान में आया। ग्राम पंचायत की ओर से मात्र गांव के नाले की साफ-सफाई कराकर खानापूर्ति करा दी गई। इसके बाद सड़क पर भरा गंदा पानी तो निकल गया, लेकिन कीचड़ फैली हुई है। ग्रामीणों ने के सड़क पर फैले कीचड़ व तालाब की संपूर्ण साफ-सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed