फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cleaning of drains in papers

कागजों में ही नालों की सफाई

Wed, 14 Jun 2017 12:04 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of drains in papers
clean - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बरसात का सीजन सिर पर आ गया है। वैसे तो नगर पालिका ने नालों की सफाई का अभियान चला रखा है, लेकिन अभी भी बहुत से नालों की सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


नाले गंदगी से अटे हुए हैं, जो बरसात आने पर जलभराव की समस्या को बढ़ावा दे सकते हैं। नालों की पर्याप्त सफाई नहीं होने की वजह से हर साल जलभराव की समस्या पैदा होती है, जिससे नागरिकों को परेशान होना पड़ता है। 

शामली नगर में बरसात के समय कई स्थानों पर जलभराव होता है। इनमें नेहरू मार्केट, आर्यपुरी, बैंड मार्केट, कबाड़ी बाजार, सीबी गुप्ता कॉलोनी आदि शामिल हैं।

बरसात में जलभराव की समस्या से बचाव के लिए ही हर साल नगर पालिका नालों की सफाई कराती है। इस बार भी नालों की सफाई का अभियान चल रहा है, जिसके चलते मंडी के पीछे से शांतिनगर होता हुआ दयानंदनगर से खेड़ीकरमू की तरफ जाने वाले मुख्य नाले की सफाई जेसीबी से कराई जा रही है। इसके बावजूद मोहल्ला शांतिनगर से पीछे का पूरा नाला गंदगी से अटा हुआ है। ब्लाक रोड पर और मंडी रोड पर सड़क के किनारे से के छोटे नाले भी गंदगी से भरे हैं।
विज्ञापन


नाला सफाई पर खर्च हुए थे 20 लाख रुपये 
शहर के नालों की सफाई पर बीते वर्ष नगर पालिका परिषद शामली ने करीब 20 लाख रुपये चार किश्तों में खर्च किए थे। इस बार भी नाला सफाई पर मोटी धनराशि खर्च की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब देखना यह है कि इस बार पालिका द्वारा कराई गई सफाई कितनी कारगर रहती है और बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से कितनी निजात मिलेगी। नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक गोविंद का कहना है कि शहर में 43 नाले हैं, जिनमें से 35 की सफाई कराई जा चुकी है। बचे हुए नालों की सफाई जल्दी ही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed