{"_id":"6519c26df8b76b9f6808ab84","slug":"cleaning-campaign-will-run-for-two-months-in-42-canals-and-drains-of-the-district-shamli-news-c-26-1-smrt1047-9810-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिले की 42 नहरों-रजबहों में दो माह तक चलेगा सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिले की 42 नहरों-रजबहों में दो माह तक चलेगा सफाई अभियान
Mon, 02 Oct 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
शामली। अगले दो माह के लिए आगामी 15 अक्तूबर से लेकर 15 दिसंबर तक पूर्वी यमुना नहर खंड एवं जिले सभी रजबहों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पूर्वी यमुना नहर में पानी आपूर्ति बंद रहेगी। पानी आपूर्ति बंद होने से दीपावली पर दीप पूजन कार्यकम नहीं होगा। नहर में पानी नहीं आने से गंग-यमुना के गंदेवडा संगम में पानी न आने से कार्तिक स्नान नहीं हो पाएगा।
सिंचाई विभाग की ओर से नहंरो और रजबहों का सफाई अभियान प्रस्तावित किया गया था। पूर्वी यमुना नहर सहारनपुर जिले से शुरू होकर शामली, बागपत, गाजियाबाद जिले से होती हुई दिल्ली में यमुना नदी में मिल जाती है। पूर्वी यमुना नहर में हरिद्वार से गंगा जल रूडकी से गंगा यमुना लिंक नहर के माध्यम से गंदवेडा में पूर्वी यमुना नहर में आता है। प्रतिदिन 750 क्यूसेक से लेकर 1100 क्यूसेक पानी मिलने का प्रावधान है। हरिद्वार से गंगा का पानी आगामी 15 अक्तूबर से लेकर आगामी 15 दिसंबर तक बंद होने से पूर्वी यमुना नहर सूख जाती है। पूर्वी यमुना नहर खंड के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंंह राणा ने बताया कि सफाई अभियान के चलते पूर्वी यमुना नहर में पानी बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि शामली जिले में 42 नहर, रजबहे, नालियां है। पूर्वी यमुना नहर के अलावा नहरें, रजबहों, और नालियों में सफाई अभियान चलने से किसानों को प्राइवेट और सरकारी नलकूपों के सहारे अपने खेतों की सिंचाई के लिए निर्भर रहना पडे़गा।