फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Classes in schools will lead to better education

विद्यालयों में कक्षाएं चलने से होगी बेहतर पढ़ाई

Sat, 06 Feb 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Classes in schools will lead to better education
शामली। सरकार ने कोरोना काल में करीब 11 माह से बंद चल रही कक्षा छह से आठ तक की कक्षाओं को 10 फरवरी से संचालित किए जाने के निर्देश दिए हैं। सरकार के इस निर्णय पर अधिकतर अभिभावक सहमत है, जबकि कुछ का कहना है कि अब एक माह बाद नए शैक्षिक सत्र से कक्षाएं चलाने की बात कही है।
विज्ञापन

कोराना के कारण पिछले साल मार्च 2020 में विद्यालय बंद हो गए थे। अक्तूबर माह में कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं संचालित हुई थीं। अब सरकार ने 10 फरवरी से कक्षा 6 से आठ तक की कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार के निर्देश मिलने पर जिले के विद्यालयों में बंद चल रही कक्षाएं चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में कक्षाएं चलाने के निर्णय को लेकर अभिभावकों की राय ली तो अधिकतर अभिभावकों ने सहमति जताई। कक्षा छह के छात्र आदिल के पिता मुनीफ का कहना है कि स्कूल में कक्षाएं शुरू किए जाने का निर्णय सही है। अक्सर साइट बंद रहने से ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो रही थी।
विज्ञापन

गांव बराला निवासी कपिल ने बताया कि उसका पुत्र अभिषेक कक्षा छह में पढ़ता है। जो पढ़ाई क्लास में होती है, वह ऑनलाइन नहीं हो सकी। सरकार ने सही निर्णय लिया है। महबूब ने बताया कि उसका बेटा रिहान कक्षा सात में पढ़ता है। करीब एक साल से स्कूल नहीं गया, जिससे पढ़ाई नहीं हो रही थी। अब स्कूल में कक्षा चलेगी तो पढ़ाई बेहतर तरीके से हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आफताब ने बताया कि उसका छोटा भाई तौहीद कक्षा आठ में पढ़ता है। ऑनलाइन कक्षा चलने से पढ़ाई की खानापूर्ति हो रही थी। अब स्कूल में कक्षा चलने से अच्छी पढ़ाई होगी। उधर, अभिभावक सुनील कुमार, रामकुमार, मोहित शर्मा का कहना है कि सरकार को एक माह बाद नए सत्र से ही कक्षाएं चलानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed