फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   clash with health team

स्वास्थ्य टीम के साथ अभद्रता, धक्का मुक्की सं

Sun, 29 Aug 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
clash with health team
स्वास्थ्य टीम के साथ धक्कामुक्की
विज्ञापन

कांधला। कोरोनारोधी टीकाकरण को गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता करते हुए धक्कामुक्की की। एएनएम ने इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करते हुए कार्रवाई करने और कैैंप मेें पुलिस सुरक्षा दिए जाने की मांग की है।

गांव हरियाखेड़ा में शुक्रवार को सीएचसी पर तैनात एएनएम सविता, सुदेश व सीएचओ निकुुंज के साथ वैक्सीनेशन करने के लिए गई थी। आरोप है कि कोविड वैक्सीनेशन के दौरान कुछ युवकों ने वहां पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। विरोध किए जाने पर स्वास्थ्य टीम से अभद्रता करते हुए गालीगलौज शुरू कर दी। कैंप में हंगामे के सूचना पर गांव के लोग वहां पर जमा हो गए, लेकिन ये लोग कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। शनिवार को सीएचसी पर आयोजित बैठक में एएनएम ने इसकी जानकारी दी। टीम के साथ हुए दुर्व्यवहार पर रोष प्रकट करते हुए कार्रवाई की मांग की गई। इस मामले में चिकित्साधीक्षक को लिखित पत्र देते हुए गांव में कैंप के दौरान पुलिस सुरक्षा की मांग की गई। चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर रामबीर सिंह ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है। उच्चधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed