{"_id":"675a8347000f9839760639ba","slug":"clash-between-two-parties-over-stopping-water-drainage-four-injured-shamli-news-c-26-1-sal1002-133253-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पानी की निकासी रोकने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पानी की निकासी रोकने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल
Thu, 12 Dec 2024 12:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थानाक्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील में तालाब की भूमि पर कब्जा कर पानी निकासी रोकने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
गांव इस्सोपुरटील में विशेष व शब्बीर का मकान गांव के तालाब के समीप स्थित है। दोनों पक्षों के बीच तालाब पर कब्जा करने को लेकर विवाद रहता है। बुधवार को पानी को शब्बीर पक्ष ने रोक दिया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। लाठी-डंडे चलने के साथ पथराव भी हुआ। इस दौरान अफरातफरी का माहौल बन गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को मौके से हटाया। संघर्ष में एक पक्ष से विशेष व नितिन तथा दूसरे पक्ष से आरिफ व शब्बीर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने थाने जाकर एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।