फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Claim of cleaning the drain, yet there is water in the rain

नाले की सफाई का दावा, फिर भी बरसात में होता है जलभराव

Thu, 18 Jun 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Claim of cleaning the drain, yet there is water in the rain
ैराना के मौहल्ला अफगानान में बहता गंदे पानी का नाला - फोटो : SHAMLI
नाले की सफाई का दावा, फिर भी बरसात में होता है जलभराव
विज्ञापन

कैराना। कस्बे में पानी की निकासी के लिए कई बड़े नाले हैं, लेकिन मोहल्ला बिसातियान, ईदगाह, अफगानान और घोसा चुंगी के पास नाले के साथ ही भूमि का लेवल कस्बे से नीचे होने के कारण बरसात के दिनों में यहां पर तीन तीन फीट से अधिक पानी भर जाता है, जिस कारण यहां के नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कस्बे में शामली स्टैंड से तीतरवाड़ा चुंगी, बिसातियान से मोहल्ला अफगानान होते हुए पानीपत रोड तक बड़ा नाला है। इस नाले का पानी मामौर झील में चला जाता है। मोहल्ला बिसातियान, ईदगाह व अफगानान कस्बे के लेवल से गहरा होने के कारण बरसात के दिनों में यहां पर तीन फीट तक पानी भर जाता है, जिस कारण यहां के नागरिक और दुकानदार काफी परेशान हैं। इस बारे में नगर पालिका का दावा है कि हर 10 दिन के अंतराल में जेसीबी से नाले की सफाई कराई जाती है। लेकिन बरसात के सीजन में हालात खराब हो जाते है, लेकिन पालिका ने जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला है।
विज्ञापन

दुकान में पानी घुसने से होता है नुकसान
ईदगाह से पहले हलवाई की दुकान करने वाले ताजूदीन ने बताया कि बरसात के समय पानी उसकी दुकान में घुस जाता है। बारिश बंद होने के भी करीब दो घंटे बाद पानी उतरता है, जिससे मिठाई खराब हो जाती है। यहां पर 10 दिन बाद जेसीबी से नाले की सफाई होती है, लेकिन बरसात में पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात में बंद रहती है दुकान
किराना की दुकान करने वाले अब्दुल सत्तार ने बताया कि बरसात में जल भराव के कारण दुकान बंद रखनी पड़ती है। नाले की सफाई पिछले दो माह से होनी शुरू हुई है।
हल्की बरसात में कई फिट भर जाता है पानी
किराना की दुकान करने वाले वकील अहमद ने बताया कि नाले के बावजूद यहां का लेवल काफी नीचा होने के कारण जरा सी बारिश में कई फीट पानी भर जाता है। बाइक से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
बरसात में दुकानदारी चौपट हो जाती है।
कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान करने वाले इंतजार ने बताया कि उसकी दुकान के सामने कई बार सफाई कर्मचारी को कहने के बाद नाले की सफाई करायी गई। बरसात होने के दो घंटे बाद पानी कम होता है। दुकानदारी भी चौपट हो जाती है।

कोट-
जेसीबी से नालों की लगातार सफाई कराई जाती है। पानीपत रोड पर मुख्य नाला है। इस मुख्य नाले से कस्बे की ऊंचाई करीब दो फीट अधिक होनी चाहिए, लेकिन कस्बा पुराना है। इससे छेड़छाड़ भी नहीं की जा सकती। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए पालिका के पास पंपिंग सेट है। नाले की सफाई के लिए अलग से कोई बजट नहीं है।
- हेमराज पुंडीर, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका कैराना।

ैराना के मौहल्ला अफगानान में बहता गंदे पानी का नाला

ैराना के मौहल्ला अफगानान में बहता गंदे पानी का नाला- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed