{"_id":"698a2d32e8ed39e84b095db4","slug":"citys-drinking-water-supply-closed-for-pipeline-repair-shamli-news-c-26-1-smrt1048-159230-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पाइप लाइन की मरम्मत के लिए शहर की पेयजल आपूर्ति बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पाइप लाइन की मरम्मत के लिए शहर की पेयजल आपूर्ति बंद
Tue, 10 Feb 2026 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
शामली में दिल्ली रोड पर पानी के पाइप को ठीक करते नगर पालिका कर्मचारी । संवाद
शामली। शहर में सोमवार को दिल्ली रोड पर नगरपालिका की लीकेज पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य किया गया जिस कारण सुबह से लेकर रात तक शहर की पेयजल आपूर्ति बंद रहने से लोग परेशान रहे। पानी के लिए लोग हैंडपंपों से पानी लाने को मजबूर रहे।
बीएसएनएल द्वारा शहर में दिल्ली रोड पर रविवार को भूमिगत केबल डालते समय नगरपालिका की पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे पानी सड़क पर बहना शुरू हो गया था। सोमवार सुबह नौ बजे पेयजल आपूर्ति बंद कर दी गई। 10 बजे से पालिकाकर्मियों ने जेसीबी से गड्ढे की खोदाई कराकर मरम्मत का कार्य शुरू किया। शहर में पेयजल की सभी पाइप लाइन जुड़ी होने के कारण पेयजल आपूर्ति ठप होने से शहर भर में हाहाकार ही मच गया। दिनभर लोग बाल्टी लिए पानी के लिए इधर से उधर दौड़ते रहे।
मोहल्ला आजाद चौक निवासी शमशाद ने बताया कि पूरे मोहल्ले में एक ही हैंडपंप है, जिस पर दिनभर पानी लेने वालों की भीड़ लगी रही। तैमूरशाह निवासी दिलशाद ने बताया कि पूरे दिन से पानी नहीं आया। जो पानी टैंक में भरा था, वह दोपहर तक खत्म हो गया। इसके बाद हैंडपंप से पानी लाना पड़ा। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने बताया कि बड़ी पाइप लाइन की मरम्मत के लिए पेयजल आपूर्ति बंद की गई है। इसकी सूचना वार्ड सभासदों व अन्य माध्यमों से नागरिकों को पहले ही दे गई थी। मरम्मत का काम पूरा होने पर पेयजल आपूर्ति चालू की जाएगी।
विज्ञापन
12 दिन पहले भी 16 घंटे बंद रही थी पेयजल आपूर्ति
शहर में करनाल रोड पर आरके इंटर कॉलेज के गेट के सामने सड़क के बीच में पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत के लिए 12 दिन पहले 28 जनवरी को सुबह से देर रात तक करीब 16 घंटे तक पेयजल आपूर्ति बंद रखी गई थी। चार दिन से फिर से पाइप लाइन लीकेज चल रही है। इससे पहले भी इसी स्थान पर दो बार पाइप लाइन की मरम्मत कराई गई थी।
सभासदों ने की चैकवाल लगाने की मांग
नगरपालिका के वार्ड सभासद निशिकांत संगल व अनिल उपाध्याय ने सोमवार को पालिका के ईओ विनोद सोलंकी को पत्र देकर कहा कि पेयजल पाइप लाइन बार-बार लीकेज होने से मरम्मत के दौरान पूरे शहर का पानी बंद कर दिया जाता है। इससे नागरिकों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए शहर को चार जोन में बांटकर चैकवाल लगवाने की मांग की।