फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   City scan, ultrasound and X-ray could not be done in the district hospital

Shamli News: जिला अस्पताल में नहीं हो पाए सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे

Tue, 07 Jan 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 07 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
City scan, ultrasound and X-ray could not be done in the district hospital
जिला अस्पताल में बंद पडी एक्स रे मशीन ।  संवाद
शामली। जिला अस्पताल के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के कारण दो दिन से सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे बंद है। जिसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी जांच नहीं होने के कारण मरीज बैरंग ही लौट रहे हैं। दो दिन से ऑपरेशन भी नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह के समय हुई बूंदाबांदी के दौरान जिला अस्पताल के बिजली ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिस कारण अस्पताल में जांच, एक्सरे की सुविधा ठप हो गई थी। दूसरे दिन मंगलवार को भी अस्पताल में सीटी स्कैन से लेकर अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और ऑपरेशन नहीं हो सके। लगातार दूसरे दिन आए मरीजों की चिकित्सकों, कर्मचारियों से भी नोकझोंक होती रही। बिजली विभाग और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दिनभर अस्पताल के ट्रांसफार्मर में आए फाल्ट को दूर करने में जुटे रहे, मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। चिकित्सकों और मरीजों को पानी की समस्या से भी दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. किशोर आहूजा का कहना है कि बिजली ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसे बिजली विभाग के कर्मचारी भी ठीक नहीं कर सके। बाद में प्राइवेट कर्मचारियों से ट्रांसफार्मर को ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह परेशान हुए मरीज
केस-1
चरण सिंह कॉलोनी की रहने वाली आरती ने बताया कि वह दो दिन से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए आ रही है मगर बिजली नहीं होने का बहाना बनाकर उसे वापस भेज दिया जाता है। आज दूसरे दिन भी उसका अल्ट्रासाउंड नहीं किया गया।
केस-2
मन्ना माजरा की रहने वाली रिहाना का कहना है कि उसे सीटी स्कैन कराना था मगर नहीं हो सका। जिसके कारण परेशानी हुई। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कहीं।
केस-3
टपराना गांव के रहने वाले सचिन का कहना है कि उसके सिर में दर्द रहता है। वह सीटी स्कैन कराने के लिए आया था मगर बिजली गुल रहने के कारण सिटी स्कैन नहीं किया गया।

कई स्थानों की बिजली रही गुल
शहर के हरदेव नगर, बलजीत कॉलोनी, सिक्का, मुंडेट, अटल विहार कॉलोनी में फाल्ट के कारण दूसरे दिन भी आपूर्ति गुल रही, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सिक्का के बिजली फीडर में अचानक फाल्ट आ गया था जो दोपहर बाद तक भी ठीक नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed