फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Municipal workers continue to strike, the cleanliness of the city stalled

Shamli: पालिकाकर्मियों का धरना जारी, शहर की सफाई व्यवस्था ठप

Wed, 21 Sep 2022 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2022 12:48 AM IST
सार

शामली के नगरपालिका में विभागीय कार्रवाई के विरोध में धरना जारी रहा। कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में सफाई कार्यकर्ता भी शामिल रहें । प्रशांत कुमार ने धरने पर पहुंचकर कर्मियों को आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
Shamli: Municipal workers continue to strike, the cleanliness of the city stalled
शामली नगर पालिका में धरने पर बैठे कर्मचारी। - फोटो : SHAMLI

विस्तार

शामली के नगरपालिका में दो कर्मचारियों के विरुद्ध निलंबन व विभागीय कार्रवाई के विरोध में कर्मचारियों की हड़ताल व धरना छठे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में सफाई कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हो गए। उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी। शाम को नायब तहसीलदार प्रशांत कुमार ने धरने पर पहुंचकर कर्मियों को आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करने का अनुरोध किया, लेकिन कर्मियों ने मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की घोषणा पर कायम रहे।
विज्ञापन


नगरपालिका की भैंसवाल रोड पर स्थित दुकानों के पिछले साल आवंटन के मामले में लिपिक लक्ष्मण सिंह को निलंबित व मोहर्रिर गजेंद्र कुमार के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के विरोध में 15 सितंबर से पालिका कर्मचारी हड़ताल कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ यूनिट शामली के तत्वावधान में पालिका परिसर में मंगलवार को छठे दिन भी कर्मचारियों का धरना जारी रहा।
विज्ञापन



कर्मियों की मांग है कि दोनों कर्मचारियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई निरस्त कर उन्हें बहाल किया जाए और पिछले महीने सड़क दुर्घटना में सफाई कर्मचारी भूरिया देवी की मौत के मामले में पालिका कर्मचारियों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा दर्ज किए गए झूठे मुकदमे को निरस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़े: Ramlila में हदें पार: मंच पर मंदाकिनी बनी महिला, आयोजकों को नहीं आई शर्म, बुद्धिजीवी बोले- समाज के लिए घातक

 

कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में मंगलवार से सफाई कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हो गए। उन्होंने सुबह शहर से कूड़ा नहीं उठाया और सफाई व्यवस्था ठप कर दी। शाम के करीब चार बजे नायब तहसीलदार प्रशांत कुमार और पालिका के ईओ सुरेंद्र सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों से वार्ता करते हुए आश्वासन दिया कि उनकी मांगों के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए निस्तारण कराया जाएगा, लेकिन पालिकाकर्मियों ने कहा कि उनकी सभी मांगे पूरी होने तक हड़ताल व धरना जारी रहेगा।

इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष नरेश महरोलिया, सचिव आजम खां, लक्ष्मण सिंह, गजेंद्र, संजीव निर्वाल, कंवरपाल, मदन, विनोद निर्वाल, जगमोहन सिंह, राकेश, साजिद, प्रदीप मायूस, जितेंद्र टांक, प्रवीण, अमित कुमार, अरविंद कुमार, सुनील बंसल, मंजूर अहमद, दीपक कुमार, विनोद कुमार व आशु अब्बासी आदि मौजूद रहे।

शहर से रोजाना निकलता है 40 टन कूड़ा
 शहर से रोजाना लगभग 40 टन कूड़ा निकलता है। पालिका के सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण मंगलवार को पूरे शहर में कूड़ा नहीं उठाया गया। डोर टू डोर कूड़ा संग्रह करने का भी कार्य बंद रहा। कूड़ा न उठने से शहर में जगह-जगह गंदगी व कूड़े के ढेर लगे रहे।


बूंदा-बांदी व बारिश के मौसम में कूड़ा न उठने से दुर्गंध होने के साथ ही बीमारियां फैलने का खतरा बन गया है। शहर में एक दिन में लगभग 40 टन कूड़ा निकलता है, जिसे सफाईकर्मियों द्वारा वाहनों से डंपिंग ग्राउंड पर ले जाया जाता है। अगर सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी रही तो शहर में कूड़ा व गंदगी के ढेर लग जाएंगे।

शामली मिल रोड पर पडा कूड़े का ढेर।

शामली मिल रोड पर पडा कूड़े का ढेर।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed