{"_id":"682ccaaaac93145de20220e4","slug":"cia-first-raided-kairana-for-the-fourth-time-and-detained-another-youth-later-released-him-shamli-news-c-26-1-sal1002-142308-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सीआईए फर्स्ट ने चौथी बार कैराना में दबिश देकर एक और युवक को हिरासत में लिया, बाद में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सीआईए फर्स्ट ने चौथी बार कैराना में दबिश देकर एक और युवक को हिरासत में लिया, बाद में छोड़ा
विज्ञापन
शामली/ कैराना। नोमान इलाही जासूसी प्रकरण में पानीपत की सीआईए फर्स्ट की टीम ने चौथी बार कैराना में दबिश देकर एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक करीब डेढ़ महीने पहले वीजा पर पाकिस्तान में अपनी बहन व बुआ से मिलने गया था। सीआईए युवक से गहनता के साथ पूछताछ कर रही है। सीआईए पानीपत के अनुसार, कोई संदिग्ध बात नहीं मिलने पर कामरान को देर शाम छोड़ दिया गया।
पिछले मंगलवार को पानीपत के थाना सेक्टर 29 की पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में नगर के मोहल्ला बेगमपुरा निवासी नोमान इलाही को गिरफ्तार किया था। नोमान को पानीपत पुलिस ने सात दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद कैराना में दबिश देकर जनसेवा केंद्र संचालक से मनी ट्रांसफर के मामले में जानकारी जुटाई थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को पानीपत सीआईए नोमान को साथ लेकर उसके मकान पर पहुंची थी तथा मकान का ताला खुलवा कर तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान पासपोर्ट व आधार कार्ड बरामद हुए थे। तीन दिन पहले भी देर शाम सीआईए ने कोतवाली पहुंचकर पासपोर्ट धारकों को कोतवाली बुला कर पूछताछ की थी।
मंगलवार सुबह करीब सात बजे सीआईए फर्स्ट चौथी बार कैराना पहुंची। कैराना थाना प्रभारी धर्मेंद्र ने बताया कि यहां पर सीआईए ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर नगर के मोहल्ला बेगमपुरा में दबिश देकर कामरान को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। नोमान द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई थी कि कामरान की बहन यासमीन व बुआ मुन्नी पाकिस्तान के सियालकोट के गांव ठसका में रहतीं हैं तथा कामरान करीब डेढ़ महीने पहले वीजा पर पाकिस्तान अपनी बहन व बुआ से मिलने गया था।
विज्ञापन
सीआईए इस बात की जांच कर रही है कि कहीं कामरान इकबाल काना के संपर्क में तो नहीं आया था। बाद में सीआईए कामरान को अपने साथ पानीपत ले गई। वहीं, कामरान की दादी रफीकन की दो दिन पहले मौत हो गई थी तथा उसके घर पर लोग मातम में बैठे हुए थे। सीआईए पानीपत के अनुसार, कामरान से काफी देर तक पूछताछ की गई, लेकिन कोई संदिग्ध बात नहीं मिलने पर कामरान को देर शाम छोड़ दिया गया।
- करीब 50 लोगों के नाम पानीपत पुलिस को बताए
पाकिस्तान के लिए जासूसी के मामले में पकडे़ गए नोमान इलाही ने कैराना व आसपास के करीब 50 ऐसे लोगों के नाम बताए गए हैं, जिनका पाकिस्तान से संपर्क रहा है। इस बारे में पानीपत पुलिस व अन्य एजेंसियां जांच कर रहीं हैं।
पिछले मंगलवार को पानीपत पुलिस द्वारा नोमान इलाही की गिरफ्तारी के बाद कई एजेंसी नोमान से पूछताछ करने में लगी है। नोमान इलाही ने कैराना व आसपास के करीब 50 लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं, जो कहीं न कहीं पाकिस्तान के संपर्क में रहे हैं। पुलिस व एजेंसियां अब उन लोगों की कुंडली खंगाल रही है।
- नोमान को दोबारा पुलिस कस्टडी रिमांड पर ले सकती है पानीपत पुलिस
कैराना। मंगलवार शाम को नोमान इलाही की सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड की अवधि पूरी हो गई है। पानीपत पुलिस नोमान का दोबारा से पुलिस कस्टडी रिमांड ले सकती है।
पिछले मंगलवार को पानीपत पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में नोमान इलाही को गिरफ्तार करने के बाद अदालत से सात दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया था। जैसे जैसे जांच आगे बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पानीपत पुलिस का कहना है कि जांच का दायरा बढ़ाने के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए फिर से अदालत में आवेदन कर सकती है।