‘17 गांवों में चौपाल और 19 सड़कों के निर्माण कराया’
शामली। सोमवार को शहर के माजरा रोड स्थित देव गार्डन में भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने भाजपा सरकार के साढ़े चार साल की उपलब्धियों का गुणगान किया। पत्रकार वार्ता में विधायक ने शामली विधान सभा के 17 गांवों में चौपाल निर्माण और आठ गांवों में कक्ष निर्माण कार्यों की सूची जारी की।
बताया कि मेरठ करनाल हाईवे पर कृष्णा नदी में काबड़ौत चार लेन पुल और सल्फा गांव में दो लेन पुल 19 सड़कों के निर्माण कराने का दावा किया। कोरोना से बचाव के लिए आक्सीजन प्लांट स्थापना करने की बात कही। नदियों, नहरों पर फ्लाईओवर को छोड़कर मेरठ-करनाल हाईवे, पानीपत खटीमा हाईवे, दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। शामली बाईपास का कार्य अगले सात माह में पूरा हो जाएगा। शामली को जाम से मुक्ति मिलेगी। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर मौजूद रहे।