{"_id":"621a7cbce911c701964d4c0d","slug":"children-will-practice-english-by-watching-the-video-shamli-news-mrt5785000156","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो देखकर बच्चे करेंगे अंग्रेजी का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो देखकर बच्चे करेंगे अंग्रेजी का अभ्यास
विज्ञापन
शामली। कस्तूरबा गांधी बालिका और प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को वीडियो के माध्यम से अंग्रेजी भाषा का अभ्यास कराया जाएगा। इसके लिए 28 वीडियो का लिंक विद्यालयों को भेजा गया है। अगले माह मार्च से समय सारिणी के अनुसार बच्चों को अंग्रेजी का ज्ञान कराया जाएगा।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों और प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को अंग्रेजी भाषा का ज्ञान कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसमें ज्यादा जोर इस बात पर है कि बच्चों को अंग्रेजी के शब्दों के शुद्ध उच्चारण का भी ज्ञान कराया जाए। इसके लिए विद्यालयों को ब्रिटिश कौंसिल द्वारा तैयार की गई 28 वीडियो उपलब्ध कराई गई है। इन वीडियो का लिंक विद्यालयों को भेजा गया है। वीडियो के साथ ही समय सारिणी भी दी गई है। अगले माह मार्च में समय सारिणी के अनुसार बच्चों को अंग्रेजी भाषा का अभ्यास कराया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक राजीव कुमार ने बताया कि विद्यालयों में अगले माह मार्च से बच्चों को वीडियो के माध्यम से अंग्रेजी भाषा का अभ्यास कराया जाएगा। विद्यालयों को 28 वीडियो का लिंक समय सारिणी के साथ उपलब्ध करा दिया गया है।
छोटे समूह में वीडियो दिखाकर बोलने का कराएं अभ्यास
ब्रिटिश कौंसिल द्वारा तैयार की गई वीडियो डेढ़ से दो मिनट की है। इनमें चित्र होने के कारण अंग्रेजी का अभ्यास करने में बच्चों को मदद मिलेगी। एक तरह से खेल-खेल में ही अंग्रेजी का अभ्यास हो सकेगा। वीडियो भी छोटी डेढ़ से दो मिनट की है। इसके साथ ही वीडियो को बच्चों के छोटे-छोटे समूह में दिखाकर बोलने का अभ्यास कराने के शासन ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इनका कराया जाएगा अंग्रेजी में अभ्यास
वीडियो के माध्यम से बच्चों को अंग्रेजी के अक्षर का ज्ञान, फल एवं सब्जी के नाम, स्कूल के बारे में विचार, सप्ताह के दिन और हमारी योजना, स्कूल के विषय, कपड़ों के नाम, महीने व साल के नाम, परिवार के साथ बातचीत, मौसम के बारे में जानकारी, गतिविधियां, रंगों के नाम, व्यवसाय, कंप्यूटर व मोबाइल की जानकारी, भोजन व पेय पदार्थ, शरीर के अंगों के नाम, जानवरों के नाम और गिनती आदि का अभ्यास कराया जाएगा।