भगत सिंह की वेशभूषा में आए बच्चे
शामली। होली हेवन पब्लिक स्कूल में शहीद ए आजम भगत सिंह की जन्मदिवस पर छात्रों द्वारा भगत सिंह की वेशभूषा धारण करके सुंदर सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई। इस मौके पर बच्चों ने गीत और कविताएं भी प्रस्तुत की। छात्रों द्वारा देशभक्ति गीतों प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर चतुर्वेदी मलिक ने भगत सिंह को याद करते हुए कहा कि हमें ऐसे बलिदानी व महान व्यक्ति के कार्यों से देश सेवा का प्रण लेना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश शर्मा, मैनेजर अंकुर राणा ने बच्चों के सामने भगत सिंह से जुड़े बहुत सारे किस्से बताकर उनका देश के प्रति समर्पण याद दिलाया। उप प्रधानाचार्य अतुल विक्रम कौशिक, अध्यापक सुभाषचंद, सुधीर कुमार, ओमदत्त कौशिक, नगेंद्र , उमा , लोकेन्द्र ,
गुलाम रसुल , विक्रांत राणा व वासुदेव आदि का विशेष सहयोग रहा।