{"_id":"66b6ad6166d960babb03efa7","slug":"children-could-not-even-write-bright-words-properly-shamli-news-c-26-1-aur1003-126065-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: उज्ज्वल शब्द भी ठीक नहीं लिख पाए बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: उज्ज्वल शब्द भी ठीक नहीं लिख पाए बच्चे
Sat, 10 Aug 2024 05:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन के प्राथमिक स्कूल में निरीक्षण के दौरान हिंदी के शब्द लिखवाते बीईओ राहुल धामा।
थानाभवन। खंड शिक्षा अधिकारी ने कस्बे के परिषदीय स्कूल का निरीक्षण किया। जिसमें बच्चों की उपस्थिति कम मिली और शैक्षिक स्तर भी कमजोर मिला।
शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी राहुल धामा ने प्राथमिक नंबर एक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने कक्षाओं में जाकर छात्रों की शैक्षिक योग्यता की जांच की। उन्होंने कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं से बोर्ड पर हिंदी के शब्द लिखवाकर देखे तो किसी भी छात्रा द्वारा उज्ज्वल शब्द ठीक नहीं लिखा गया। जिसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्य नीरज को शिक्षा का स्तर निम्न पाए जाने पर नोटिस जारी कर आठ दिन में जवाब देने का समय दिया।
500 से ज्यादा पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से मौके पर 350 ही मिले। उपस्थिति बढ़ाने के भी निर्देश दिए। वहीं बृहस्पतिवार को स्कूल में मिड डे- मिल योजना के अन्तर्गत खाना बनाते हुए कूकर फटने की जानकारी ली तथा घटना में झुलसी तीनों भोजन माताओं से मिल कर स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।